Categories: Food Travel

Eating Bananas on Empty Stomach : खाली पेट केला खाने से होते हैं कई नुकसान, जानें खाने का सही समय

Eating Bananas on Empty Stomach :  केला एक सदाबहार फल है यह हर मौसम में आसानी से मिल जाता है. केला बहुत सस्ता फल है लेकिन एनर्जी से भरपूर होता है.जब लोगों को भूख लगती है तो वे जंक फूड की जगह केला खाना पसंद करते हैं क्योंकि इससे उनका पेट आसानी से भर जाता है और शरीर तुरंत एनर्जी से भर जाता है. हालांकि, केला खाने को लेकर कई मिथक हैं. कुछ लोग कहते हैं कि सुबह खाली पेट केला खाना फायदेमंद होता है. कुछ लोग नाश्ते में केला खाते हैं.  कुछ लोग सुबह केले खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बात करते हैं.आइए जानते हैं कि क्या हम सुबह केला खा सकते हैं और अगर खा रहे हैं तो कैसे और किसके साथ खाना चाहिए?

इंटरनेट पर इस मंदिर को लेकर कई सवाल पूछे जाते हैं, जैसे कि  Banana history,Banana in english, Banana benefits, Banana scientific name,Banana calories, Banana tree, Banana Images, Banana drawing, Banana fruit जैसे कई सवाल यूजर्स पूछते हैं.

खाली पेट केला न खाएं || Do not eat banana on empty stomach

हां, वाकई केला अकेले नहीं खाना चाहिए. कुछ लोगों को सुबह खाली पेट केला खाने से पेट दर्द, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. केले को हमेशा नाश्ते या दूसरे खाने के साथ खाना चाहिए क्योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन में समस्या पैदा कर सकता है। इससे गैस और सूजन हो सकती है. ये कार्बोहाइड्रेट FODMAP होते हैं जो आंतों में किण्वन करते हैं और गैस बनने का कारण बनते हैं. कई बार पेट खराब होना, उल्टी या अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए हमेशा केले को किसी अन्य खाद्य पदार्थ के साथ खाएं। केवल केला खाने से बचना चाहिए.

खाली पेट केला खाने से वजन बढ़ सकता है || Eating banana on empty stomach can lead to weight gain

कुछ लोगों को लगता है कि सुबह खाली पेट केला खाने से वजन कम होता है, पेट साफ रहता है और पाचन क्रिया मजबूत होती है. लेकिन यह सच नहीं है! केले में बहुत अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती है. खाली पेट केला खाने से वजन घटने की बजाय बढ़ सकता है. अगर आप एक मध्यम आकार का केला खाते हैं, तो आपको इससे करीब 25-30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 90-105 कैलोरी मिलेगी.

जानिए केला खाने का सही समय क्या है || Know what is the right time to eat banana

केला खाने का सबसे अच्छा समय दिन का है, ताकि शरीर में सभी पोषक तत्व अच्छी तरह से अवशोषित हो सकें. इससे आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहेंगे. केले से मिलने वाली कैलोरी भी आपकी गतिविधियों के साथ बर्न होगी। इसलिए आप केले को दोपहर या शाम को खा सकते हैं. इस समय केला खाने से शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा मिलती है. आप चाहें तो नाश्ते के बाद भी केला खा सकते हैं.

Travel Junoon के Telegram Channel से जुड़ें: https://t.me/traveljunoon

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

3 weeks ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

3 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

4 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

4 weeks ago