Categories: Food Travel

Health Tips : बढ़ते Black Smoke से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें बचाव के तरीके

Health Tips : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ता प्रदूषण जानलेवा साबित हो रहा है. हवा में फैला काला धुआं न सिर्फ फेफड़ों को बीमार बनाता है बल्कि दिल को भी नुकसान पहुंचाता है. प्रदूषित हवा में सांस लेने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. प्रदूषण की वजह से हवा में धुआं, धूल और हानिकारक गैसों का स्तर बढ़ जाता है. पटाखों से निकलने वाला हानिकारक काला धुआं हवा के जरिए आपके शरीर में प्रवेश कर रहा है, जो आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है. सांस, अस्थमा और दिल के मरीजों को इस प्रदूषण में खास एहतियात बरतनी चाहिए. डॉक्टर से जानें प्रदूषण से किन अंगों पर पड़ रहा है असर और इससे कैसे बचें.

दिवाली के बाद ठंड और बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ता है. दूसरे, प्रदूषण का सीधा असर सेहत पर पड़ता है. इस मौसम में सांस फूलना, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याएं परेशान करती हैं. प्रदूषण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित करता है. इससे सभी अंग प्रभावित होते हैं. इस धुएं से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है. अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मरीजों की समस्या और बढ़ जाती है.

हृदय के लिए खतरनाक है प्रदूषण || Pollution is dangerous for the heart

बढ़ते वायु प्रदूषण का न सिर्फ फेफड़ों पर बल्कि हृदय पर भी बुरा असर पड़ता है. हवा में पाए जाने वाले विषैले तत्व रक्त वाहिकाओं में सूजन पैदा करते हैं. इससे रक्त का थक्का जम जाता है. यह स्थिति हृदयाघात और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा पैदा करती है.

प्रदूषण से आंखों की समस्या || eye problems due to pollution

बढ़ते प्रदूषण के कारण हवा में नाइट्रोजन और सल्फर जैसी हानिकारक गैसें बढ़ जाती हैं. इससे आंखों में जलन, आंखों में खुजली और आंखें लाल होने जैसी समस्याएं होती हैं.

प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें || What to do to avoid pollution

प्रदूषण से बचने के लिए आप कुछ कारगर घरेलू उपाय अपना सकते हैं. सबसे पहले, जब भी घर से बाहर निकलें, N-95 मास्क पहनें. रोज़ाना भाप लें. घर के अंदर हवा को शुद्ध करने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें. घर के अंदर कुछ देर व्यायाम ज़रूर करें. जितना हो सके उतना पानी पिएं. विटामिन सी से भरपूर खाना खाएं शरीर को डिटॉक्स करते रहें.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

2 weeks ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

3 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago