Categories: Food Travel

Mahakumbh 2025: कुंभ मेले में सिर्फ़ एक दिन के लिए घूमने जा रहे हैं? प्रयागराज घूमने के दौरान अपनाएं ये ज़रूरी टिप्स

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती नजर आ रही है. अनगिनत श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगा रहे हैं. महाकुंभ में स्नान करने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी आए हैं. ऐसे में यहां का नजारा और भी अद्भुत हो गया है. मेले में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यूपी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है.

महाकुंभ में लोग दूर-दूर से आने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उन्हें यहां रात बिताने की चिंता सता रही है. महाकुंभ में ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां लोगों को रात बिताने में परेशानी हो रही है. इसलिए, जो लोग एक दिन की यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी यात्रा को आसान बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

महाकुंभ में 1 दिन की यात्रा की योजना कैसे बनाएं || How to plan a 1 day trip to Maha Kumbh?

अगर आप दूर के शहर से आ रहे हैं, तो ध्यान रखें कि अपने साथ सिर्फ जरूरी सामान ही ले जाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि घाट तक वाहन ले जाने की सुविधा नहीं है. इसलिए, आपको अपना सारा सामान लेकर लंबी दूरी पैदल ही तय करनी होगी.

अकेले यात्रा पर जाने के बजाय अपने साथ किसी साथी को ले जाएं। इससे आपको नहाते समय अपने सामान का ख्याल रखने में मदद मिलेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों का सामान कुछ ही देर में गायब हो जाता है.

कोशिश करें कि सुबह प्रयागराज पहुंच जाएं. पूरे दिन मेले में घूमने के बाद शाम को ट्रेन या बस से अपने शहर के लिए निकल जाएं. महाकुंभ पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

महाकुंभ में टेंट की सुविधा तो है, लेकिन यह काफी महंगा है. इस समय प्रयागराज में होटल भी महंगे हैं और लोगों के लिए सार्वजनिक टेंट में रुकने की जगह नहीं है. ऐसे में लोगों को सड़कों पर रहना पड़ रहा है.

अगर आप महाकुंभ में रात गुजार रहे हैं तो अपने साथ शॉल और चादर जैसी चीजें ले जा सकते हैं. क्योंकि अगर आपको सोने की जगह नहीं भी मिलती है तो आप ठंड में चादर और कंबल ओढ़कर खुद को ढक सकते हैं.

अगर आपको न चाहते हुए भी प्रयागराज में रुकना पड़े तो आप मेले से दूर होटल बुक कर सकते हैं. क्योंकि बाहरी इलाकों में आपको सस्ते होटल मिल सकते हैं. अगर आप महाकुंभ से जुड़ी जरूरी बातें जान लेंगे तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago