Food Travel

Radish benefits For Health : अपने खाने में मूली को शामिल करने के 5 फायदे जो आपको जरूर जानने चाहिए

Radish benefits For Health : सर्दियों में मूली आसानी से मिल जाती है, इसका सेवन सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालता है, डॉक्टर भी सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए मूली खाने की सलाह देते हैं, इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ए, बी, सी, प्रोटीन, सल्फर, सोडियम, मैग्नीशियम और आयोडीन होता है, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं मूली के फायदों के बारे में सबकुछ.

शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार || Helpful in controlling sugar level

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मूली का सेवन करने से किडनी स्वस्थ रहती है. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। यह विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालती है. मूली लीवर के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है. कई शोधों से पता चला है कि मूली न केवल किडनी के लिए बल्कि लीवर के लिए भी फायदेमंद है. इसके लिए आप सर्दियों में मूली का सेवन कर सकते हैं.

हाई ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल || High blood pressure remains under control

मूली में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार पोटैशियम युक्त भोजन करने से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. साथ ही मूली में एंथोसायनिन पाया जाता है, जो शरीर में रक्त संचार को सुचारू रूप से करने में मदद करता है.

मूत्र संबंधी विकारों का इलाज ||Treating urinary disorders

जिस रोगी को रुक-रुक कर पेशाब आता है, उसे मूली का सेवन करना चाहिए. रुक-रुक कर पेशाब आने की समस्या में यह लाभकारी है. मूली का जूस पीने से मूत्र संबंधी विकारों में भी आराम मिलता है.

पाचन तंत्र मजबूत होता है || The digestive system becomes stronger

मूली पेट से जुड़ी बीमारियों को ठीक करने में मददगार साबित होती है. इसमें अघुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. फाइबर युक्त भोजन का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. आसान शब्दों में कहें तो फाइबर पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है. इसके अलावा मूली का सेवन कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है. आप मूली के जूस का सेवन कर सकते हैं,

सूजन कम करने में फायदेमंद || Beneficial in reducing inflammation

मूली खाने के फायदे सूजन की समस्या में भी मिलते हैं. सूजन का इलाज करने के लिए 1-2 ग्राम मूली के बीजों के साथ 5 ग्राम तिल का सेवन करें. ऐसा दिन में दो-तीन बार करने से सूजन ठीक हो जाती है.

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

5 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

2 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

3 weeks ago