Rajasthani food : Rajasthan's food is famous all over the world, if tasted there, definitely taste it
Rajasthani Food : राजस्थान का खाना ना सिर्फ राजस्थान में बल्कि पूरे भारत में और विश्व के कई देशों में मशहूर है. राजस्थान के खाने की सबसे खास बात ये है कि यहां पर खाना खड़े मसालों में पकाया जाता है. तेज मसाले और मसालों की खुशबू के साथ खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है.
आप अगर अभी तक राजस्थान घूमने नहीं गई और आप ये सोच रही हैं कि राजस्थानी खाने में ऐसा क्या खास होता है कि ये इतना मशहूर है तो अब हम आपको इसके बारे में बताएंगें. राजस्थानी खाना हो या फिर राजस्थान की ड्रिंक सभी का स्वाद आप एक बार चखने के बाद दोबारा जरूर टेस्ट करना चाहेंगी.
दाल बाटी चूरमा से लेकर लाल मास तक सब राजस्थानी थाली में परोसा जाता है. जो लोग शाकाहारी या मांसाहारी खाना पसंद करते हैं राजस्थान का स्वाद उन दोनों तरह के लोगों को पसंद आएगा. राजस्थान में पकने वाला वेजिटेरियन खाना भी मांसाहारी खाने से कम स्वादिष्ट नहीं होता. तो आपको राजस्थानी थाली में क्या परोसा जाता है और उसका स्वाद कैसा होता है आइए आपको बताते हैं.
Gujarati Food : 10 ऐसे व्यंजन, जिनके बिना अधूरी है हर गुजराती की थाली
राजस्थानी थाली में सबसे खास होता है दाल बाटी चूरमा जिसे राजस्थानी लोग त्योहारों के खास मौके पर भी जरूर बनाते हैं. राजस्थान में शादियों में भी मेहमानों के ये सर्व किया जाता है. इसे बनाने में काफी समय लगता है लेकिन इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि आप इसे खाने से खुद को रोक ही नहीं पाएंगी.
बालूशाही राजस्थानी मिठाई है जो पूरे भारत में आसानी से मिल जाती है. चाशनी में डूबी बालूशाही हर राजस्थानी के फेवरेट मिठाई है. यहां पर लोग घर-घर में आसानी से बालूशाही बना लेते हैं. खासकर शादी के खास मौकों पर मेहमानों को बालूशाही मिठाई जरूर दी जाती है.
घेवर भी रास्थानी मिठाई ही है. इसे लोग गंगौर, रक्षाबंधन, होली, दीवाली जैसे बड़े त्योहारों पर घर पर बनाते हैं. घेवर खाने में जितना हेल्दी होता है ये उतना ही स्वादिष्ट भी होता है.
स्ट्रीट फूड गोलगप्पा है हर किसी की पहली पसंद, जानें ये आया कहां से
गट्टे की सब्जी बेसन से बनायी जाती है. राजस्थानी थाली में जो गट्टे की सब्जी परोसी जाती है उसे शाही गट्टे कहते हैं. जब किसी सब्जी के नाम के आगे शाही शब्द जुड़ जाता है तो आप समझ लीजिए कि इसमें खूब सारे ड्राईफ्रूट्स, दूध, क्रीम जैसे rich ingredients डाले गए हैं. वैसे आप शाही गट्टे की सब्जी अपने घर पर भी बना सकती हैं.
राजस्थानी लोग सुबह के नाशते में प्याज की कचौड़ी खाना पसंद करते हैं. इसे खट्टी-मीठी इमली की चटनी या फिर हरी धनिया-पुदीना की चटनी के साथ खाया जाता है. आप अपने घर पर भी प्याज की कचौड़ी बना सकती हैं. वैसे प्याज की कचौड़ी के बिना राजस्थानी थाली का स्वाद अधूरा है.
गुजरात के इस जगह पर मिलती है सोने की मिठाई, रेट जानकर हो जाएंगे हैरान
राजस्थान के खाने में आम की लॉन्जी बहुत मशहूर है. राजस्थान की थाली के साथ आपको आम की लॉन्जी सर्व की जाती है. ये इतनी हेल्दी होती है कि आप इसे खाना जरूर पसंद करेंगीं. खासकर गर्मियों के मौसम में जब आम से सीज़न होता है उस समय इसे खाने में ज्यादा मज़ा आता है
चूरमा के लड्डू राजस्थानी थाली में परोसे जाते हैं. आप अगर राजस्थान घूमने जा रहे हैं तो वहां जाकर चूरमा के लड्डू खाना ना भूलें. इसे देसी घी में बनाया जाता है और इसमें इतनी तरह के ड्राईफ्रूट्स डाले जाते है जिससे ये और भी हेल्दी बन जाते हैं.
जो लोग नॉन वेजिटेरियन खाने के शौकीन हैं उन्हें राजस्थानी थाली में लाल मांस जरूर परोसा जाता है. इसे बनाने में कई घंटे लगते हैं लेकिन आपने अगर राजस्थान जाने के बाद लाल मांस नहीं खाया तो आपकी थाली पूरी नहीं हो सकती. लाल मांस को अंगीठी पर खड़े मसालों के साथ पकाया जाता है. इसे खाने का स्वाद और इसकी खूशबू एक बार खाने के बाद आपको हमेशा याद रह जाएगी. वैसे लाल मांस खाने का असली मज़ा सर्दियों में आता है.
Delhi Yamuna River Cruise : दिल्ली घूमने आने वाले पर्यटकों और यहां रहने वाले लोगों… Read More
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More