Travel after Covid-19 countries-that-will-pay-for-visiters after pandemic
Travel after Covid-19 : COVID-19 महामारी ने दुनिया भर में लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है और इसके कारण ही कई व्यवसाय बंद हो गए हैं, जिसमें पर्यटन कारोबारियों की सबसे खराब हालत हुई है. ड़ान के साथ ही साथ कई सीमाएं भी बंद की गईं. आज भी कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल संघर्ष कर रहे हैं. कोरोना की वजह से अभी भी लोग कम ही यात्रा कर रहे हैं. फिलहाल कुछ घरेलू यात्रा शुरू कर दी गई हैं, जिससे लोगों ने बाहर आना-जाना शुरू कर दिया है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ देश कोरोनोवायरस महामारी के खत्म होने के बाद ( Travel after Covid-19 ) यात्रियों को लुभाने के तरीकों और नए ऑफर देने की तलाश में लगे हुए हैं.
Khari Baoli – ड्राई फ्रूट का हब है ये मार्केट, एक से बढ़कर एक स्वाद हैं इसकी गली में
यात्रियों को लुभाने के लिए इटली, ब्रिटेन, जापान, बुल्गारिया, मैक्सिको और साइप्रस जैसे देश कई नई-नई योजनाएं लेकर आए हैं और कुछ देश तो कुछ यात्रियों को यात्रा करने के लिए भुगतान करने की भी पेशकश कर रहे हैं. जानिए कौन सा देश क्या नए-नए ऑफ़र लेकर आए हैं.
इस सूची में पहला देश आता है इटली. बात करते हैं सिसिली कि जो भूमध्य सागर में सबसे बड़ा द्वीप है. ये प्रवासियों के ठहरने के लिए उनके खर्चे का कुछ भुगतान करने की पेशकश करके यात्रियों को लुभाने की कोशिश कर रहा है. इस ऑफर में प्रत्येक तीन रातों के लिए होटल में रुकने वाले एक यात्री को एक रात का खर्चा नहीं देना पड़ेगा. इसमें म्यूजियम और पुरातत्व प्रवेश टिकट की व्यवस्था भी होगी. इतना ही नहीं, वे प्लेन की टिकट का आधा पैसा भी अदा करेंगे.
Ayodhya Tour Guide in Hindi – श्रीराम जन्मभूमि के अलावा ये हैं अयोध्या के Best Tourist Spots
Thesun.co.uk के अनुसार, जापान सरकार यात्रियों को घूमने के लिए वापस लाने के लिए बोली में एक व्यक्ति के हवाई जहाज के टिकट का आधा किराया भी दे सकती है. ये यात्रियों को अन्य लुभावने ऑफर देने के साथ ही साथ, यात्रियों के अन्य खर्चों पर सब्सिडी भी दे सकती है.
वहीं, मेक्सिको में Themucatantimes.com के अनुसार, कैनकन में होटल एसोसिएशन (AHCP) एक ‘कैनकुन 2 1’ परियोजना को बढ़ावा दे रहा है. जिसमें 2 लोगों के लिए भुगतान करिए और 1 के लिए फ्री लाभ उठाएं. एक अन्य परियोजना, ‘कैनकन एक्स 2 जिसमें दो रातों के लिए पैसा दीजिए और दो रातें मुफ्त में ठहरिए. और साथी के साथ यात्रा करते समय विमान टिकट पर भी कुछ छूट दी जाएगी.
बात करें बुल्गारिया की तो बुल्गारिया तेजी से यात्रियों के बीच एक पसंदीदा पर्यटन स्थान बनता जा रहा है इसीलिए ये यात्रियों को यह पोस्ट COVID-19 लॉकडाउन को लेकर यात्रियों को लुभावने ऑफर की पेशकश कर रहा है. ऑफर में कुछ बीचेस के साथ-साथ सन लाउंजर्स का मज़ा भी मुफ़्त में देखने को मिलेगा.
विभिन्न देशों द्वारा दिए जा रहे लुभावने ऑफरों के साथ ने साइप्रस ने COVID-19 टेस्टिंग के लिए पॉजिटिव लोगों के लिए एक अनोखा प्रस्ताव है जिसमें हवाई अड्डे में जांच के दौरान अगर कोई यात्री पॉजिटिव निकलता है, तो उस व्यक्ति की मुफ्त में देखभाल की जाएगी. वहीं परिवार और दोस्तों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले खाने और पैक्ड ड्रिंक्स के लिए पैसे देने पड़ेंगे.
अब बात करते हैं ब्रिटेन की, जिसने पर्यटकों के लिए असामान्य ऑफर की पेशकश की है. ये ब्रिटेन के बॉस पेट्रीसिया येट्स द्वारा यूनाइटेड किंगडम के नागरिकों को दी जाने वाली खास पेशकश है. Sun Online Travel के अनुसार, ब्रिट्स को घर पर ही छुट्टी मनाने के लिए पैसे दिए जा सकते हैं. इसके लिए मार्केटिंग कंपनी की तलाश की जा रही है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More