Interesting Travel Facts

Haunted Places in Delhi : दिल्ली की भुतहा जगहें, जहां जाकर कांप उठते हैं लोग

Haunted Places in Delhi: भारत में वैसे तो घूमने के लिए कई सारी जगह है, जो धार्मिक और ऐतिहासिक कड़ी से जुड़ी हुई है. परंतु पर्यटकों को रहस्यमयी जगहों पर घूमना कुछ ज्यादा ही पसंद आता है. इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है भूतिया जगह के बारे में और वो भी देश की राजधानी दिल्ली में… भारत में हर एक राज्य में एक ना एक भूतिया जगह होती ही है, लेकिन हम दिल्ली के भूतिया जगह के बारे में बात करें तो यहां कई सारी रहस्यमयी जगहे हैं जहां पर पैरानॉर्मल एक्टिविटी देखी गई है.

बहुत सारे लोग इन जगहों पर सुबह के समय भी जाने से डरते हैं पर बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं ,जो भूत प्रेत पर विश्वास नहीं करते और शाम के समय जाकर इन जगहों के बारे में छानबीन करते हैं. अगर आप भी दिल्ली के भूतिया जगह देखना चाहते हैं, तो हम आपको आज दिल्ली के कुछ खास भूतिया जगह के बारे में बताएंगे जहां पर आप जा सकते हैं. परंतु यहां पर सावधानी बरतना भी जरूरी है.

दुनिया की किसी भी भूतिया जगह से कोई ना कोई पुरानी कहानी जरूर जुड़ी होती है, जिससे वहां पर बहुत से लोगों की आत्मा भटकती रहती है. वैसे तो यहां की हर एक आहट लोगों को सुनाई देती है पर फिर भी लोग यहां जाने के लिए बहुत ही उत्सुक रहते हैं. चलिए आपको दिल्ली के इन स्थानों (Haunted Places in Delhi) के बारे में बताते हैं.

दिल्ली कंटोनमेंट || Delhi Cantonment

दिल्ली कंटोनमेंट को दिल्ली की खतरनाक और भूतिया स्थानों में से एक माना जाता है क्योंकि कई लोगों का मानना है कि इस जगह से डरावनी आवाज आती है और एक औरत को सफेद साड़ी में लिपटी देखा जाता है.

अगर यहां से आस पास कोई भी व्यक्ति गुजरता है तो यह महिला उनसे लिफ्ट मांगती है हालांकि रात के समय कोई भी जल्दी कोई भी किसी को लिफ्ट नहीं देता परंतु अगर इसे लिफ्ट ना दे तो ये इस इंसान के पीछे पड़ जाती है.

लोथियन सेमेट्री || Lothian Cemetery

दिल्ली के भूतिया जगहों में लोथियन सेमेट्री का नाम भी शामिल है. यहां कई लोगों ने भूत देखा है. इस जगह पर आने वालों को अक्सर भूतिया हंसी और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं. कब्रिस्तान होने के कारण यह जगह लोगों की नजरों में अधिक डरावनी बन जाती है.

संजय वन || Sanjay Van

दिल्ली में ही स्थित जंगल नुमा संंजय वन भी डरावना है.  प्रकृति से घिरी इस जगह पर रात के वक्त कुछ डरावनी घटनाएं होती हैं. लोगों का कहना है कि सफेद कपड़े में बूढ़ी औरत दिख जाती है. अगर आप रात के वक्त यहां पहुंचेगे तो कभी आपको महसूस होगा कि किसी ने अचानक आपको धक्का दे दिया, गर्मी में कोहरा और धुंध होना, जैसी अजीबो गरीब हरकतें होती हैं। जो सुनने में फिल्मी लगता है लेकिन यह हकीकत है.

खूनी दरवाजा || Khooni Darwaza

राजधानी में खूनी दरवाजा नाम की जगह है, जहां कई लोगों ने चीखें और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं. मुगल सल्तनत के तीन राजकुमारों की यहां बेरहमी से हत्या कर दी गई थी… कहा जाता है कि उससे पहले औरंगजेब ने भी अपने भाई दारा शिकोह का सिर कलम करके उसे यहीं लटकवाया था.

द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन || Dwarka Sector 9 Metro Station

कहा जाता है कि यह मेट्रो स्टेशन भूतों का स्थान है. वैसे तो यहां लोगों की भीड़ हमेशा रहती है पर बहुत से लोगों को यहां पर दूसरी शक्ति के होने का अनुभव हुआ है.

स्टेशन के अंदर जाने से पहले बाहर एक बड़ा सा पेड़ नजर आता है और कहा जाता है कि इस पेड़ के पास एक औरत की आत्मा रहती है, जो यहां आने वाले लोगों के पीछे पड़ जाती है. इस स्टेशन के पास हमेशा दुर्घटना की खबर भी आती रहती हैं. जो यहां के पैरानॉर्मल एक्टिविटी के कारण देखी जाती है.

हाऊस नंबर W3 || House Number W3

आपने तो कई पिक्चर और कहानियों में भी भूतिया महल के बारे में सुना ही होगा.  पर यह असल जिंदगी में भी रहती है, जैसे दिल्ली का यह हाउस नंबर w3 नाम का महल. इस महल के पीछे पुरानी कहानी जुड़ी हुई है कहा जाता है कि पुराने समय में यहां पर एक बुजुर्ग रहा करता था.

यह बुजुर्ग बहुत ही ज्यादा पैसे वाला और अमीर था. यहां इसकी मृत्यु कर दी गई थी, जिसके बाद से इस महल के अंदर इनकी आत्मा भटकती रहती है और यहां आने वाले हर एक व्यक्ति को इनकी आवाज और गूंज सुनाई देती है.

(दोस्तों, इस लेख को सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से लिखा गया है. Travel Junoon इन जगहों को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है)

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago