India Budget Destinations Under 10 Thousand
India Budget Destinations Under 10 Thousand : गर्मियां आ रही हैं और हर कोई चिलचिलाती धूप व हाई टेंपरचर और शहर के जीवन की हलचल से दूर एक लंबी छुट्टी की तलाश में जुटने वाला है. भारत में गर्मी बढ़ने के साथ हर कोई देश में गर्मियों में घूमने की जगहों की तलाश में रहता है. हिमालय की ऊंची चोटियों से लेकर दक्षिण में ब्लू माउंटेन और अंडमान द्वीपसमूह तक, और पश्चिमी घाट से लेकर उत्तर-पूर्वी राज्यों में हिमालय के पूर्वी विस्तार तक, जब यह निर्णय लेने की बात आती है कि आपको कहां जाना है. ये आर्टिकल आपके लिए ही है…
हम आपको भारत में ऐसी अ्दभुत और खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप मात्र 10 हजार रुपए से भी कम में अपनी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं. यहां आपका घूमने से लेकर रहने और खाने तक का शौक किफायती दामों में पूरा हो जाएगा. आपको बता दें कि इस समय देश के पर्यटन स्थलों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी जाती है. इसलिए आपको जून की प्लानिंग जल्द शुरू कर देनी चाहिए. तो आइए जानते हैं ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप मात्र 10 हजार रुपए में अपनी छुट्टियों को राजा की तरह बिता सकते हैं.
मनाली || Manali
जून के महीने में पर्यटकों के लिए मनाली से अच्छी घूमने की जगह कोई नहीं है. इस समय आप यहां पर कई ट्रेक और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं. इसके पास रोहतांग पास पर्यटकों के बीच आकर्षण केंद्र है. यहां आपको रहने के लिए सस्ते से सस्ते और महंगी से महंगी जगह भी मिल जाएगी. वहीं आप किफायतों दामों में स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। राफ्टिंग, स्कीइंग, कैंपिंग और कयाकिंग भी यहां पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है.
औली || Auli
जून के महीने में अगर वास्तव में आप 10,000 से भी कम में किसी हिल स्टेशन की यात्रा करना चाहते हैं, तो औली बेस्ट ऑप्शन है. कहने को यह हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है, लेकिन यहां जाकर आपका बजट बिल्कुल नहीं गड़बड़ाएगा.
समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली रोमांच और प्रकृति को पसंद करने वाले लोगों के लिए अच्छी जगह है. यहां पर नंदा देवी, कामत कामेट और माना पर्वत जैसे कई पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं, जहां जाकर लोग शांति और सुकून का अहसास करते हैं.
स्कीइंग, केबल कार राइडिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग यहां की मोस्ट पॉपुलर एडवेंचर एक्टिविटीज हैं.
लद्दाख || Ladakh
जून के गर्म महीने में अगर आप कम बजट में किसी ठंडी जगह का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको लद्दाख जाना चाहिए. यह एक ऐसा ट्रेवल डेस्टीनेशन है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.
यह एक ही समय में सुंदर और मनभावन नजारों को प्रदर्शित करता है. कई मठ होने के कारण यह सिंगल डेस्टिनेशन दुनियाभर के बाइकर्स , साइक्लिस्ट को कुछ एडवेंचर्स करने का मौका देता है.
यहां पर पर्यटक माउंटेन क्लांइबिंग के साथ जीप सफारी का भी आंनद ले सकते हैं.
कश्मीर || Kashmir
कश्मीर जैसी सुंदर तो शायद ही कोई जगह है. इसे यूं ही धरती का स्वर्ग नहीं कहा जाता. जून में चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है. कश्मीर में आकर आप हाउस बोट स्टे और शिकारा बेाटिंग का अच्छा अनभुव प्राप्त कर सकते हैं.
यह जगह जितनी सुंदर है, उतनी ही आपके बजट के अंदर भी है. आप अलग-अलग तरह के विकल्प चुनकर मात्र 10 हजार रुपए में कश्मीर की यात्रा पूरी कर सकते हैं.
दार्जिंलिंग || Darjeeling
पश्चिम बंगाल का खूबसूरत हिल स्टेशन दार्जिलिंग ब्रिटिश राज के दौरान भारत का समर कैपिटल था. अब यह जगह फलते-फूलते चाय के बागानों से भरी हुई है. सुंदरता के साथ यह जगह व्यवासाय भी प्रदान करती है. आमतौर पर नेपाल, तिब्बत, और पश्चिम बंगाल के लोग यहां ज्यादा घूमने के लिए आते हैं.
स्पीति वैली || Spiti valley
मसूरी और शिमला जैसे व्यवसायिक हिल स्टेशनों से दूर स्पीति जून के महीने में घूमने के लिए शानदार जगह है. हिमाचल प्रदेश की यह शानदार ठंडी घाटी देवदार के जंगलों, हरे-भरे घास के मैदानों और गांवों से भरी है.
समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर बने पहाड़ हर सेकंड में अपना रंग बदलते हैं. विशाल पेड़ों की छाया में यहां के छोटे-छोटे गांवों की आबादी लगभग 35 से 200 लोगों की है. गर्मी के दिनों में यहां का तापमान 15 डिग्री तक बढ़ जाता है.
यहां बताई गई जून में घूमने की हर जगह को आप मात्र 10,000 रुपए से भी कम में कवर कर लेंगे. अपने बजट के भीतर एक अच्छी यात्रा न केवल सुखदायी होती है बल्कि अच्छी यादें भी दे जाती है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More