How does IRCTC make money : आईआरसीटीसी क्या क्या काम करता है और कैसे रेवेन्यू जेनरेट करता है, आइए जानते हैं....
How does IRCTC make money : इंडियन रेलवे की टिकट सुविधाओं के बारे में तो आप सभी लोग जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं टिकट के अलावा भी इंडियन रेलवे यात्रियों को बहुत सी सुविधाएं देता है. आज के आर्टिकल में हम उसी के बारे में आपको बताएंगे. टिकट के अलावा और क्या सुविधाएं देता है और कैसे कमाई करता है. भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है.
1. IRCTC भारत की सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइटों में से एक है. इसका रखरखाव और विकास रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) द्वारा किया जाता है.
2. आईआरसीटीसी की ई-टिकटिंग के जरिए कई हजार टिकटें प्रति मिनट बुक की जा सकती हैं.
3. आईआरसीटीसी ने 2002 में शुरू होने के पहले दिन सिर्फ 27 टिकट बुक किए थे. आज यह प्रति दिन औसतन 5 लाख टिकट बुक करने का दावा करता है. एक साल में लगभग 31 करोड़ ट्रेन टिकट बुक किए जाते हैं, जिसमें से 55% टिकट विंडो के माध्यम से बेचे जाते हैं, 37% टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं और 8% टिकट एजेंटों द्वारा बुक किए जाते हैं.
4. क्या आप जानते हैं कि लगभग 42% कस्टमर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आईआरसीटीसी बुकिंग के लिए पेमेंट करते हैं और 24% क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करते हैं? आईआरसीटीसी ने टियर-1 शहरों में रेल टिकट के लिए कैश ऑन डिलीवरी सिस्टम भी शुरू किया है. आप अपना टिकट सीधे अपने दरवाजे पर प्राप्त कर सकते हैं और डिलीवरी बॉय को टिकट की कीमत का पेमेंट दे सकते हैं.
5. अगर आप महिला हैं और आईआरसीटीसी के जरिए सीट बुक कर रही हैं तो आपको 5 पुरुषों के साथ अकेले रहने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. आईआरसीटीसी नियम ऐसा है कि आपके कंपार्टमेंट में हमेशा एक महिला साथी रहेगी.
6 2 सितंबर 2013 को आईआरसीटीसी की ई-टिकटिंग वेबसाइट ने एक दिन में अब तक की सबसे अधिक ई-टिकट बुक की. आपको जानकर हैरानी होगी कि उस दिन 5.72 लाख रेलवे टिकट बुक हुए थे.
7. अगर आप आईआरसीटीसी का उपयोग करके फ्लाइट टिकट बुक करते हैं, तो आप प्रति व्यक्ति कम से कम 150 की छूट मिलती हैं.
8. आईआरसीटीसी वेबसाट वर्तमान में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे अधिक लेन-देन वाली वेबसाइटों में से एक है, जिसमें प्रति माह 25 मिलियन से अधिक लेनदेन और प्रति दिन 7.2 मिलियन लॉगिन हैं.
9. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एक ही समय में 1.5 लाख से अधिक लोग आईआरसीटीसी वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर प्रतिदिन 10 लाख से अधिक लोग पीएनआर चैक करते हैं.
10 24 मई 2017 को शुरू हुई आईआरसीटीसी की तेजस एक्सप्रेस भारत की पहली निजी ट्रेन है.
मुंबई सीएसएमटी – करमाली तेजस एक्सप्रेस (22119/22120)
चेन्नई एग्मोर – मदुरै तेजस एक्सप्रेस (22671/22672)
अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस (82901/82902)
आजादी का अमृत महोत्सव और ‘देखो अपना देश’ के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशनचार धाम की यात्रा कराती है. इस पैकेज के जरिए बद्रीनाथ, बरकोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, जानकी चट्टी, केदारनाथ, सोनप्रयाग, उत्तरकाशी और यमुनोत्री घूमने का मौका दिया जाता है. यह पैकेज 11 रात और 12 दिन का है. जिसकी शुरुआत 14 मई 2022 को हुई.
आपको बता दें कि बुकिंग कराने के लिए आपके आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर आपको क्लिक करना होगा. इसके आलावा आप इसके आलावा आप इसके रिजनल ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं. बुकिंग कराते वक्त आपको पेमेंट करने के साथ-साथ सारी डिटेल्स भरनी होंगी.
IRCTC यात्रियों को खाने की सुविधाएं भी देता है. जिसमें शामिल है पानी, वेज, नॉनवेज और बिना प्याज वाला खाना. रेल नीर, एक प्रीमियम पैकेज्ड पेयजल ब्रांड, आईआरसीटीसी का एक प्रोडक्ट है. कंज्यूमर वॉयस मैगजीन ने 2017 में रेल नीर को अपनी कैटेगरी में टॉप परफॉर्मर का दर्जा दिया था.
आप ऑनलाइन भी खाना मंगा सकते हैं. उदाहरण के तौर पर जब आप कानपुर में हों और आपको बाहर का खाना खाने का मन है तो आप अपने अगले स्टेशन से पहले खाना बुक करा सकते हैं. इसके लिए आपको अपना सीट नंबर. नाम और कोच नंबर डालना होगा.
होटल बुकिंग, रेल लैंड क्रूज, एयर टूर पैकेज और फ्लाइट टिकट बुकिंग जैसे सभी सुविधाएं IRCTC देती है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More