The sun always shines in these countries
Sun: जरा सोचिए अगर कभी ऐसा हो कि रात हो ही न, 24 घंटे सूरज चमकता रहे तो क्या होगा. आपका तो सोने, जागने, खाने और काम करने का सारा टाइम ही उल्टा-पुल्टा हो जाएगा. जी हां ये बात आपको हैरान कर देने वाली लगेगी, लेकिन दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी हैं. जहां पर हर समय सूरज का उजाला रहता है. कभी रात नहीं होती है. सूरज और चांद का निकलना एक कभी न बदलने वाली प्रक्रिया है. इसी से दिन और रात का चक्र पूरा होता है. लेकिन ये बात सच है कि दुनिया में कुछ जगहों पर रात नहीं होती है. तो चलिए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में.
नार्वे को ‘लैंड ऑफ द मिडनाइट सन’ के नाम जाना जाता है. ये एक ऐसी जगह है जहां पर मई के महीने से लेकर जुलाई के महीने के अंत तक सूरज नहीं डूबता है. यहां 76 दिनों तक लगातार सूरज चमकता रहता है. यहां के उत्तरी भाग में गर्मी के दिनों में पूरे दो महीनों तक सूरज नहीं छिपता है. रात के समय भी यहां पर काफी उजाला रहता है. बस शाम के समय की तरह हल्का अंधेरा हो जाता है.
Valmukinagr पर्यटकों से हुआ गुलजार, उठा रहे हैं सफारी का आनंद
हर जगह 24 घंटों के दिन-रात होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि फिनलैंड ऐसा देश है जहां पर पूरे 23 घंटे तक सूरज चमकता है. यहां की कुछ जगह ऐसी भी है, जहां पर गर्मी के दिनों में 73 दिनों तक रात नहीं होती है. यहां पर लगभग 1,87,888 झीलें होने की वजह से इसे झीलों का देश भी कहते हैं. यहां की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है.
हवाई यात्रा के दौरान खो जाए सामान, तो इन बातों का रखें ख्याल
अलास्का के खूबसूरत ग्लेशियर बहुत आकर्षक लगते हैं. यहां पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी इसको और भी ज्यादा खूबसूरत बना देती है. मई से लेकर जुलाई तक यहां पर हमेशा सूरज चमकता है. यहां की सबसे आश्चर्यचकित कर देने वाली बात है कि यहां पर लगभग रात में 12 बजकर 30 मिनट पर सूरज डूबता है और 51 मिनट के बाद फिर से सूर्योदय हो जाता है.
इस शहर के लोगों को सूरज की रोशनी के लिए करना होगा दो महीने का इंतजार
आइसलैंड ग्रेट ब्रिटेन के बाद यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है, यहां पर आधी रात को भी आप सूरज की रोशनी का लुफ्त उठा सकते हैं. जी हां यहां पर आधी रात में भी सूरज की रोशनी फैली रहती है.
भारत की इस पहाड़ी से निकलता है नीला सोना, अंग्रेजी हुकूमत भी रह गई थी दंग, क्या है ये तिलिस्म
क्षेत्रफल की दृष्टि से कनाडा का स्थान विश्व के दूसरे नंबर पर आता है. कनाडा साल में ज्यादातर समय बर्फ से ढका रहता है. गर्मी के दिनों में आपको यहां पर रात का नजारा देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि गर्मियों में यहां कई दिनों तक लगातार सूरज चमकता है.
Delhi Yamuna River Cruise : दिल्ली घूमने आने वाले पर्यटकों और यहां रहने वाले लोगों… Read More
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More