Interesting Travel Facts

Difference between Cheetah Tiger Lion Leopard : चीता, तेंदुआ, शेर और बाघ में क्या है अंतर?

Difference between Cheetah Tiger Lion Leopard : हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं कि जो बाघ, शेर, चीता और तेंदुए में अंतर समझ नहीं आता है कौन सा बाघ कौन सा शेर कौन सा चीता और कौन सा तेंदुआ? जबकि एक बिल्ली की प्रजाति है, चारों में बहुत अंतर है.

ये बिल्ली प्रजाति के सबसे बड़े जानवर हैं इसलिए इन्हें बड़ी बिल्लियां भी कहा जाता है. आज हम इस पोस्ट में आपको  बाघ, शेर, चीता और तेंदुआ में फर्क बताएंगे .

सबसे बड़ा और सबसे कन्फ्यूज करने वाला है चीते और तेंदुओं को पहचानना. ये दोनों लगभग एक में दिखाई देते हैं. चीता तेंदुए से आकार में छोटा होता है.

चीता || Cheetah

विलुप्त होने के 7 लंबे दशकों के बाद, चीतों की दहाड़ एक बार फिर भारत में सुनी जा सकती है. नामीबिया से 8 चीतों को लेकर एक विशेष कार्गो बोइंग 747 चार्टर्ड फ्लाइट शनिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर उतरा.  चीते दुनिया का सबसे तेज स्पीड से दौड़ने वाले जानवर है. चीते कुछ ही सेकेंड्स में 72 मील प्रति घंटा दौड़ जाते हैं, लेकिन ये ज्यादा लंबा नहीं दौड़ सकते हैं. चीते का वजन करीब 54 किलो और मादा का वजन करीब 43 किलो होता है. चीते बहुत पतले होते हैं. इनके सिर भी काफी छोटे होते हैं.

इसके अलावा इनकी कमर पतली होती है. इनके शरीर पर काले स्पॉट दिखाई देते हैं. चीतों के चेहरे पर काली धारियां होती हैं.चीते दिन में  शिकार करते हैं. चीता बिग कैट फैमिली का अकेला ऐसा सदस्य है जो दहाड़ नहीं सकता. 1952 में भारत से पूरी तरह से विलुप्त हो गए थे.

Elevator Stuck: लिफ्ट में फंसे तो घबराएं नहीं इन टिप्स को अपनाएं

तेंदुआ || Leopard

भारत के कई इलाकों में तेंदुए पाए जाते हैं. ये देखने में कुछ-कुछ चीते की तरह लगता हैं लेकिन दोनों जानवरों में बहुत डिफरेंस होता है. चीते के शरीरे गोल धब्बे होते हैं, जबकि तेंदुए के शरीर पर रोसेट-शैली के निशान होते हैं. नर तेंदुओं का वजन करीब 60-70 किलोग्राम और मादाओं का वजन 30-40 किलोग्राम के करीब होता है.  तेंदुआ चीते के मुकाबले ज्यादा बड़ा और अधिक मस्कुलर होता है. यह हिरन जैसे जानवर का शिकार करने के बाद उसे पेड़ पर ऊपर ले जाने की ताकत रखता है. चीते के मुकाबले तेंदुओं का सिर बड़ा और लम्बा होता है. तेंदुए गुर्राते हैं, खर्राटे लेते हैं, फुफकारते हैं और कभी-कभी दहाड़ते हैं.

बाघ || Tiger

कैट फैमिली में टाइगर साइज में सबसे बड़ा होता है.  बाघ को पहचानना भी बहुत आसान है. बाघ का शरीर नारंगी रंग का होता है जिस पर काली धारियां होती हैं. इसके साथ ही इसके गले से नीचे तक का हिस्सा कई जगह से सफेद होता है. शरीर की बनावट में बाघ शेर की तुलना में लंबे और वजनी होते हैं. बाघों के पैर स्ट्रॉन्ग होते हैं और ये शेरों की तुलना में बहुत ज्यादा एक्टिव और फुर्तीले होते हैं. ये अक्सर अकेले ही शिकार करना पसंद करते हैं. बाघ तैर भी सकते हैं. बाघ दक्षिण पूर्व एशिया, चीन और भारत में पाए जाते हैं.

Best Roads for Bike Riding in India : बाइक पर बैठकर निकल चलें भारत के इन 6 रास्तों पर

शेर || Lion

अब बात जंगल के राजा शेर की. इन चारों जानवरों में शेर को पहचानना काफी आसान है. शेर की पहचान बहुत ही आसान है. इसके गले के चारों ओर एक बड़ा टिका होता है, जिसे इसके मुकुट के रूप में भी देखा जाता है. इनके शरीर पर कोई धारियां नहीं होती हैं. ये हल्के या गहरे भूरे रंग के होते हैं. दहाड़ सबसे तेज लगाते हैं. शेर की गर्दन और चेहरे पर काफी सारे बाल होते हैं. शेर आलसी किस्म के होते हैं. इनकी लंबाई तकरीबन 7 फीट होती है. बिग कैट फैमिली में शेर एकमात्र ऐसे जानवर हैं जो एक साथ मिलकर शिकार करते हैं और एकसाथ मिलकर भोजन की तलाश करते हैं.

 

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago