Cashews Quality Check
Cashews Quality Check : त्योहारी सीजन में लोग बड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स भी खरीदते हैं. दिवाली के दौरान कई मिठाइयों और पकवानों को बनाने में ड्राई फ्रूट्स का खूब इस्तेमाल होता है. इसके साथ ही लोग गिफ्ट के तौर पर भी ड्राई फ्रूट्स देते हैं. लेकिन अब बाजार में नकली ड्राई फ्रूट्स भी आने लगे हैं. हमने अभी बादाम के बारे में बताया था कि बाजार में नकली बादाम बिक रहे हैं, अब नकली काजू बिकने के भी कई मामले सामने आए हैं. काजू की क्वालिटी या तो बहुत खराब होती है या फिर वो नकली होते है. काजू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, वहीं मिलावटी काजू आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं. फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, जिंक और कॉपर जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर काजू कई समस्याओं में फायदेमंद होते हैं. आइए जानते हैं नकली और असली काजू की पहचान कैसे करें.
जब भी आप बाजार में काजू खरीदने जाएं तो सबसे पहले उसका रंग जरूर चेक कर लें. अगर काजू का रंग हल्का पीला है तो वो नकली हो सकता है. असली काजू का रंग सफेद होता है. साथ ही दाग, कालापन और छेद वाले काजू भी नहीं खरीदने चाहिए।
असली काजू का आकार एक इंच लंबा और थोड़ा मोटा होता है. हालांकि, इससे बड़ा और मोटा काजू नकली हो सकता है.
काजू की गुणवत्ता जांचने के लिए आप पानी की जांच का भी सहारा ले सकते हैं. पानी की जांच करने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में साफ पानी भरना होगा. अब इस पानी में 4-6 काजू डालें. अगर काजू पानी में डूब जाएं तो समझ लें कि काजू असली हैं. लेकिन अगर काजू पानी में तैर रहे हैं तो काजू में मिलावट की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है.
असली काजू में थोड़ी मिठास होती है, जबकि नकली काजू का स्वाद फीका हो सकता है. इसके अलावा जब आप असली काजू चबाते हैं तो वे आसानी से टूट जाते हैं. लेकिन नकली काजू चबाने पर चिपचिपे लग सकते हैं. वहीं, असली काजू नकली काजू से वजन में थोड़े भारी होते हैं.
आप गंध से भी बता सकते हैं कि काजू असली हैं या नकली. असली काजू में हल्की खुशबू होती है. हालांकि, अगर काजू में तेल जैसी गंध आती है, तो वे नकली हो सकते हैं. खराब गुणवत्ता वाले या नकली काजू खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. बेहतर होगा कि काजू खरीदते समय उनकी गुणवत्ता की सही पहचान कर लें.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More
Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More