Lifestyle

Chhath Puja: छठ पूजा पर ठेकुआ क्यों पकाया जाता है? यहां जानें इसकी रेसिपी

Chhath Puja: छठ पूजा का त्योहार सूर्य देव और छठी माता को समर्पित है.हर साल यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस पूजा का मुख्य प्रसाद ठेकुआ होता है. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 17 नवंबर 2023 से शुरू होगा. यह पर्व हिंदुओं के लिए विशेष महत्व रखता है. यह त्यौहार विशेष रूप से बिहार में मनाया जाता है.  इस राज्य में छठ पूजा का एक अलग ही जश्न देखने को मिलता है. इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. छठ का त्योहार बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है.

हर साल यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. यह त्योहार सूर्य देव और छठी माता को समर्पित है. इस पूजा में बहुत सारे प्रसाद बनाये जाते हैं, लेकिन ठेकुआ का महत्व अधिक होता है. ठेकुआ के बिना छठ पूजा का त्योहार अधूरा माना जाता है. यह प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर तैयार किया जाता है और आग प्रदान करने के लिए आम की लकड़ी का उपयोग किया जाता है.  इस प्रसाद को बनाते समय महिलाएं लोक गीत गाती हैं. छठ पूजा के दौरान सुबह और शाम को अर्ध्य देते समय ठेकुआ का विशेष महत्व होता है. आइए जानते हैं इस प्रसाद को बनाने की विधि.

Chhath Puja Nahay Khay : नहाय खाय क्या होता है, क्या है इसके नियम

आवश्यक सामग्री
2 कप गेहूं का आटा, आधा कप गुड़, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 3-4 बड़े चम्मच घी, 1 चम्मच सूखे मेवे

व्यंजन विधि
– सबसे पहले गुड़ को पानी में उबाल लें और जब यह अच्छे से पिघल जाए तो गैस बंद कर दें.
– अब एक प्लेट में आटा लें और इसे गुड़ के पानी की सहायता से गूथ लें.
– इसमें इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिलाएं.
– आटा तैयार होने पर इसकी लोइयां बना लीजिए.
– अब इसे ठेकुआ का आकार दें.
– एक पैन गर्म करें और उसमें घी डालें.
इसमें ठेकुआ भून लें.

छठ पूजा के लिए ठेकुआ प्रसाद तैयार है.

Chhath Puja 2023 Date And Time: महापर्व छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू, जानें नहाय खाय, खरना और अर्घ्य का शुभ समय

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

5 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

3 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

3 weeks ago