Meditation Benefit
Meditation Benefit : Meditation एक क्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपने मन को चेतना की एक विशेष अवस्था में लाने का प्रयास करता है.कई धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं में प्राचीन काल से ही ध्यान के अभ्यास किया जा रहा है. अगर इसका अभ्यास रोज़ किया जाए, तो इससे आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है और आप स्वस्थ महसूस करते हैं. आइए जानते हैं मेडिटेशन करने के क्या फायदे होते हैं…
मानसिक स्वास्थ्य को फायदा पहुंचता है || benefits mental health
रिसर्च से पता चलता है कि ध्यान करना हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है. इसका अभ्यास आपका तनाव दूर करता है, बेचैनी कम करता है, उदारता बढ़ाता है, आत्म-जागरूकता और आत्म-सम्मान में सुधार करता है.
उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है || slows down the aging process
रिसर्च में भी देखा गया है कि ध्यान का अभ्यास आपका जवां रखता है और उम्र बढ़ाता है. ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि ध्यान करने से तनाव कम होता जाता है. तनाव आपके शरीर पर नकारात्मक असर डालता है.
ध्यान करने से ऊर्जा बढ़ती है || meditation increases energy
ध्यान का अभ्यास आपके दिमाग को साफ करता है और जिससे आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं. ध्यान वेगस तंत्रिका को उत्तेजित कर सकता है, जो सकारात्मक भावनाओं और आराम को बढ़ावा देता है.
बेचैनी और अवसाद को दूर करता है || Relieves anxiety and depression
ध्यान करने से बेचैनी और अवसाद के लक्षणों से आराम मिलता है. यह शरीर में प्राण के स्तर को बढ़ाता है और आयुर्वेद के मुताबिक, जैसे प्राण का स्तर बढ़ता है, वैसे ही बेचैनी कम होने लगती है.
ध्यान, फोकस और याददाश्त में सुधार करता है || Improves attention, focus and memory
ध्यान करने से फोकस बेहतर होता है और साथ ही याददाश्त में सुधार होता है. हम या तो बीते हुए समय को लेकर नाराज़ होते हैं, या तो आने वाले समय को लेकर परेशान. ध्यान आपको वर्तमान में जीने में मदद करता है। आप जैसे ही ध्यान का अभ्यास करना शुरू करेंगे, वैसे ही आपका फोकस बेहतर होना शुरू हो जाता है. ध्यान से आपका दिमाग शांत होता है, जिससे आपकी याददाश्त बेहतर होने लगती है.
ठीक होने और दर्द को मैनेज करने में मदद करता है || Helps in healing and managing pain
शोध बताते हैं कि ध्यान करने से पुराना दर्द भी ठीक हो सकता है. अगर आप रोज़ ध्यान का अभ्यास करेंगे, तो इससे पुराना दर्द जो आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, ठीक हो सकता है.
शरीर को पहुंचते हैं ये फायदे || These benefits reach the body
मानसिक स्वास्थ्य के साथ ध्यान करने से शरीर को भी कई मिलते हैं, जैसे, हाई ब्लड प्रेशर और ऐंगज़ाइटी अटैक का कम होना, तनाव की वजह से होने वाला सिर दर्द, छाले, नींद न आना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना. मूड और स्वभाव में सुधार होना, इम्यून सिस्टम का बेहतर होना, नीद और रिश्तों में सुधार आना आदि.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More