Travel Blog

How to Get Canada Visa : जानें, Canada का Visa कैसे मिलता है?

How to Get Canada Visa :  Canada के बारे में तो आपने खूब सुना होगा. ज्यादातर भारतीय कनाडा जाकर जॉब करना चाहते हैं. इतना ही नहीं बल्कि वे वहां पर सेटल भी होना चाहते हैं.  लेकिन कनाडा में सेटल होना इतना आसान नहीं है. इसके लिए परमानेंट रेसिडेंसी वीजा की जरूरत पड़ती है. दरअसल, रेसिडेंसी वीजा वहां शिफ्ट या वहां सेटल हो जाने वाले व्‍यक्ति का प्रमाण होता है. इसमें व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी होती है.

यदि आप परमानेंट कनाडा में बसने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको परमानेंट रेसिडेंसी वीजा की जरूरत पड़ेगी. बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में, कनाडा में इसके लिए आवेदनों की संख्या में तेजी आई है. ऐसा इसलिए क्‍याेंकि यहां न केवल एजुकेशन अच्‍छी है, बल्कि यह दुनिया का सबसे सुरक्षित होने के साथ मजबूत अर्थव्‍यवस्‍था वाला देश है. यदि आप भी कनाडा में सेटल होने की सोच रहे हैं, तो परमानेंट रेजिडेंसी वीजाऔर Canada Tourist Visa कैसे मिलेगा इस बारे में आपको जरूर जानना चाहिए.

Singapore Changi Airport : जानें क्या खास है एयरपोर्ट में जिसने इसे बनाया नंबर – 1

Express Entry System

‘एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम’ कनाडाई वीजा हासिल करने के लिए बेस्ट और फास्‍ट प्रोग्राम में से एक है.इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी. कनाडा जाने की प्‍लानिंग कर रहे लोग इस प्रोग्राम के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं. इस सिस्‍टम की एक बड़ी बात यह है कि अन्‍य देश के लोगाें को इसके लिए अप्‍लाई करने के लिए कोई जॉब प्रपोजल देने की जरूरत नहीं है. एजुकेशन, एज और वर्क एक्‍सपीरियंस के आधार पर एक स्कोरिंग सिस्टम बना है. बता दें कि कनाडा सरकार परमानेंट रेजिडेंसी वीजा के लिए हाई स्कोर वाले एप्लीकेंट्स को ही चुनती है.

Provincial Nominee Program

यह प्राेग्राम उन सभी अनुभवी लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जो इस देश में परमानेंटली शिफ्ट होना चाहते हैं. यदि विदेशी आवेदक की नौकरी काम के अवसरों की डिमांडिंग लिस्‍ट में आती है, तो इस प्राेग्राम के तहत उसके आवेदन को ज्‍यादा प्रायोरिटी दी जाती है.

 Family Class Sponsorship Program 

यह प्रोग्राम खासतौर से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिनके परिवार के सदस्‍य पहले से ही कनाडा में परमानेंट रेजिडेंट के रूप में रह रहे हैं. बस ध्यान रखना होगा कि परमानेंट रहने वाले लोगों की उम्र 18 साल से ज्‍यादा होनी चाहिए. वे केवल अभिभावक, दादा दादी, पति या पत्नी, आश्रित बच्चों को परमानेंट रेजिडेंट वीजा पाने में मदद कर सकते हैं। जबकि भाई-बहन, भतीजे, भतीजी, पोती और पोते के लिए कुछ खास नियम बनाए गए हैं.इनके लिए अलग कैटेगरी हैं.इनमें से कोई भी अनाथ, अनमैरिड हो या फिर उम्र 18 साल से कम हो, तो वह उसे परमानेंट रेजिडेंट वीजा प्राप्‍त करने में हेल्‍प कर सकते हैं.

Canada Visitor Visa

कनाडा विज़िटर वीज़ा उन विदेशी नागरिकों को दिया जाता है जो कनाडा की यात्रा करना चाहते हैं, जिसका अर्थ है कि कनाडा विज़िटर वीज़ा एक अस्थायी निवासी परमिट है जो छह महीने से अधिक की अवधि के लिए जारी किया जाता है.

यदि आप पर्यटन के लिए कनाडा की यात्रा करना चाहते हैं, किसी दोस्तों से मिलने, या कुछ काम करने के लिए तो आप कनाडा विज़िटर वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह वीज़ा उनके लिए एकदम सही है. प्रति व्यक्ति के लिए कनाडा विज़िटर वीज़ा का कीमत $100 कैनेडियन डॉलर है.

Canada Tourist Visa

कनाडा टूरिस्ट वीजा पर्यटन उद्देश्यों के लिए दिया जाता है. यदि आप पर्यटन उद्देश्यों के लिए कनाडा जाने पर विचार कर रहे हैं तो यह वीज़ा आपके लिए हो सकता है, क्योंकि कनाडा टूरिस्ट वीज़ा उन विदेशी नागरिकों को दिया जाता है जो पर्यटन के लिए कनाडा की यात्रा करना चाहते हैं.

कनाडा टूरिस्ट वीज़ा की अधिकतम वैधता 6 महीने है और प्रति कनाडा टूरिस्ट वीज़ा की कीमत $100 कैनेडियन डॉलर से शुरू होती है.

10 Richest Country in the world : दुनिया के ये 10 देश हैं सबसे अमीर जानें, कौन से नंबर पर है आपका देश

 Canada Study Permit

कनाडा में नामित शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन करने के लिए विदेशी नागरिकों को कनाडा स्टडी परमिट दिया जाता है. एक कनाडा अध्ययन परमिट 20 कैलेंडर दिनों के भीतर संसाधित किया जाता है. इस परमिट का समय आमतौर पर शैक्षणिक कार्यक्रम टाइम पीरियड के लिए मान्य होती है.कनाडा स्टडी परमिट की कीमत $150 कैनेडियन डॉलर से शुरू होती है.

Places to visit in Canada 

नियाग्रा फॉल्स, क्यूबेक सिटी, टोफिनो, चर्चिल, ओल्ड मॉन्ट्रियल, स्टेनली पार्क, ओकानागन वैली, योहो नेशनल पार्क, लेक लुईस, द युकोन, गैरीबाल्डी लेक घूमने के लिए काफी अच्छी जगहों में से एक है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

5 days ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

1 week ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago