diwali shopping in delhi
Delhi Shopping Places: त्योहारों के मौसम में आपके सामने बड़े सारे काम आ जाते हैं। और अगर वो त्यौहार दीपावली (Deepawali) का हो तो फिर तो बस काम ही काम नज़र आते हैं। घर की साफ़ सफ़ाई करनी होती है और कुछ खरीददारी भी करनी होती है। सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि अपनो के लिए भी। इतने काम के बीच अगर आपको घूमने के लिए कहा जाए तो शायद आप टेंशन में आ जाएंगे। लेकिन अगर शॉपिंग के साथ घुमक्कड़ी हो जाये तो मज़ा दोगुना हो जाएगा। दीवाली (Deewali) के आसपास बाज़ारों में खूब रौनक होती है। सभी बाज़ार सज जाते हैं और सब जगह कुछ न कुछ ऑफऱ भी चलती है। दिल्ली में ऐसे कई बाज़ार हैं जहां आप दीवाली (Deewali) की शॉपिंग दिल खोल कर कर सकते हैं। वहाँ न जेब पर ज़्यादा असर पड़ेगा और न ही मन भरेगा। तो क्यों न आज इस लेख के ज़रिए दिल्ली के बाज़ारों की सैर की जाए!
इस लिस्ट में सबसे पहले आता है चाँदनी चौक। पुरानी दिल्ली में बना यह बाज़ार दूर दूर तक मशहूर है। यहाँ आपको सुई से लेकर हर चीज़ मिल जाएगी। यहाँ थोक और रिटेल दोनों तरह की दुकानें हैं। इसी खासियत की वजह से यहाँ दूसरे शहरों से भी लोग ख़रीदारी करने आते हैं। यहीं दरीबा कलां में चांदी के खूबसूरत गहने, सिक्के आदि खरीदे जा समते हैं। यहाँ कुछ दुकाने करीब 100 साल से भी पुरानी हैं। अगर ख़रीदारी करते करते आपको भूक लग जाये तो उसके लिए भी चाँदनी चौक में आपको बहुत कुछ मिल जाएगा। नटराज की मशहूर टिक्की, चाट से लेकर परांठे वाली गली के ज़बरदस्त पराठों तक बहुत कुछ आपको इस बाज़ार में मिल जाएगा जो आपके पेट और ज़ुबान को स्वाद से संतुष्ट कर देगा। दीवाली पर अपने रिश्तेदारों को देने के लिए मिठाई भी आप चाँदनी चौक से मिठाई खरीद सकते हैं। इस बाज़ार में शनिवार को आने से बचें क्योंकि उस दिन ट्रैफिक की समस्या यहाँ ज़्यादा रहती है और रविवार को यह बाज़ार बन्द रहता है।
सेंट्रल दिल्ली का जनपथ बाज़ार भी अपने आप में एक अनूठा बाज़ार है। अगर आप हैंडीक्राफ्ट्स और एंटीक समान का शौक रखते हैं तो जनपथ पर बने एम्पोरिमस, मिनी तिब्बती मार्केट और गुजराती मार्केट आपके लिए एक अच्छी ऑप्शन हो सकते है। दीवाली के लिए आप यहाँ से शानदार लैम्प्स, लाइट्स, दिए और घर की साज सज्जा के लिए और बहुत सी खूबसूरत चीज़े वाजिब दाम में खरीद सकते हैं। गुजराती मार्केट और एम्पोरिमस से आप खूबसूरत बेड शीट, कुशन्स, मैट्स, वाल हैंगिंग्स आदि खरीद सकते हैं। यहाँ बार्गेनिंग भी अच्छी हो जाती है। इसके अलावा आप गिफ्टिंग के मतलब से भी काफी कुछ अच्छा खरीद सकते हैं। जनपथ मार्केट में ऐसी कई दुकानें हैं जहां से आप कपड़े, बैग्स, हैंडीक्राफ्ट्स, एंटीक आदि खरीद सकते हैं। यहाँ सिल्वर और आर्टिफीसियल जूलरी के भी कई स्टोर हैं। आप यहाँ से इत्र भी खरीद सकते हैं। इसी के पास कनॉट प्लेस का सेंट्रल मार्किट भी है जहां सभी बड़े ब्रांड्स के शोरूम आपको मिल जाएंगे। आपकी पेट पूजा के लिए भी यहाँ काफी कुछ है। वेंगेर्स से आप पेस्ट्री, सैंडविच आदि कहा सकते हैं, यहाँ हल्दिरामस भी है और कई फाइन डाईनिंग रेस्तरां भी हैं।
दिल्ली में दो जगह दिल्ली हाट मार्केट है जहां से आप भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी हस्तकला और कई चीज़े खरीद सकते हैं। एक दिल्ली के साऊथ एक्स की ओर तथा एक पीतमपुरा में स्थित है। यहाँ आपको कई तरह के सजावटी सामान, हैंडलूम, कपड़े, गहने आदि बहूत कुछ मिलेगा। लेकिन यहाँ मोलभाव करना ज़रा मुश्किल रहता है। त्योहारों के दिनों में यहाँ मेले का आयोजन होता है जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। तो शॉपिंग के साथ मनोरंजन भी होता है और अगर भूक लगे तो पेट पूजा के लिए भी बहुत कुछ मिल जाता है। हफ्ते के सातों दिन दिल्ली हाट खुला रहता है।
इस बाज़ार में छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूम तक सब है। त्यौहारों के दिनों में तो इस बाज़ार की रौनक देखते ही बनती है। यहाँ लेटेस्ट ट्रेंड के वेस्टर्न कपड़ों से लेकर ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेसेस तक सब मिलता है। हैण्डलूम, सजावटी सामान आदि सब कुछ यहाँ आसानी से मिल जाता है। यहाँ आर्टिफिशियल गहनों की कई दुकानें हैं जहाँ अच्छे डिज़ाइन सही दाम में मिल जाते हैं। कुछ लोग खास तौर से यहां शादी की शॉपिंग करने भी आते हैं। यह मार्केट फुटवियर के लिए भी काफ़ी मशहूर है। यहां बैग्स और पर्स की भी खासी अच्छी रेंज मिल जाती है। त्योहारों के दिनों में यहाँ मेहेंदी वाले भी बैठे होते हैं जिनसे आप बेहद खूबसूरत मेहेंदी डिज़ाइन बनवा सकते हैं। इस बाजार में बच्चों के लिए भी काफ़ी कुछ है। इसके अलावा खाने पीने की भी यहाँ बहुत अच्छी ऑप्शन्स हैं।
दक्षिणी दिल्ली में बना सरोजिनी नगर मार्किट एस एन के नाम से भी जाना जाता है। यह बाज़ार मशहूर है यहाँ बिकने वाले एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट के कपड़ो के लिए। यहाँ से आप फैशनेबुल कपड़े बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं। यहाँ बड़े बड़े ब्रैंड्स के रीजेक्टिड कपड़े भी बेहद कम दाम में मिल जाते हैं लेकिन उन्हें खरीदते वक्त थोड़ा ध्यान दे के कहीं कोई ऐसा डिफेक्ट तो नही जो आपकी ड्रेस खराब कर रहा हो। इसके अलावा यहाँ बड़े बड़े ब्रैंड्स के शोरूम्स भी हैं जहाँ से आप लेटेस्ट ट्रेंड की खरीदारी कर सकते हैं। यहां फुटवियर की भी अच्छी वैरायटी मिल जाती है। घर के लिए सजावटी समान, क्रोकरी वगेरह सब चीज़ों की यहाँ बहुत सी दुकानें हैं। बाज़ार है इसलिए यहाँ जेब को संतुष्ट करने के अलावा जीभ को संतुष्ट करने के लिए भी कई खाने पीने की ऑप्शन हैं। जब त्यौहार नज़दीक हो तो इस बाज़ार का पूरा रूप ही बदल जाता है। भीड़ आम दिनों से थोड़ी ज़्यादा होती है पर त्योहारों की सारी ख़रीदारी अच्छे से हो जाती है।
बाज़ारों का ज़िक्र हो और करोल बाग़ का नाम न लिया जाए तो यह बेईमानी होगी। दिल्ली के सबसे मशहूर बाज़ारों में से एक है करोल बाग़। यहाँ कपड़े, गहने, जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक्स, बैग्स, घर का सामान, पूजा का सामान, मिठाइयां आदि क्या नही मिलता। इसीलिए ये बाज़ार काफ़ी बड़ा और किफायती भी है। यहाँ हर किसी की पॉकेट के अनुसार सब कुछ मिल जाता है। बिग ब्रैंड्स के अलावा पटरी तक सब पर यहाँ लोगों की भीड़ लगी होती है। त्योहारों, शादी, फुनक्शन्स की खरीदारी के लिए यह मार्केट ख़ासी फेमस है।
यह बाज़ार दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस के पास पड़ता है इसलिए यहाँ आपको कॉलेज स्टूडेंट्स भी शॉपिंग करते खूब मिलेंगे। यही कारण है कि यहाँ लेटेस्ट वैरायटी की लंबी लिस्ट रहती है। इस बाज़ार में आप जो बोलेंगे वो सब मिलेगा, अच्छे से अच्छा और सस्ते से सस्ता भी मिलेगा। दीवाली के समय यहाँ रात तक खूब रौनक और चहल पहल रहती है। आम तौर पर कुछ बाज़ारों में लेडीज़ के लिए बहुत कुछ होता है लेकिन जेंट्स के लिए ऑप्शन बहुत कम रहती है लेकिन कमल नगर बाजार में सबके लिए कई सारी ऑप्शन है। बच्चे, बुज़ुर्ग, मेल, फीमेल सबके लिए इस बाज़ार में शॉपिंग ऑप्शन्स हैं। पूजा के लिए यहां खूबसूरत लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के दिये आदि वाजिब दामों में मिल जाते हैं। यहां आप शॉपिंग के साथ स्वादिष्ट खाने पीने की चीज़ो का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
वैसे तो इस बाज़ार में हर किसी के लिए सब कुछ मिल जाता है लेकिन इस बाजार की एक और खासियत है के यहाँ बड़े बड़े डिज़ाइनर शोरूम्स हैं। अगर आपको डिज़ाइनर कपड़ों का शौक है तो ये बाज़ार आपके लिए ही है। लेटेस्ट ट्रेंड, फैंसी चीज़े आपको यहाँ खूब मिलेंगी अब चाहे वो किसी डिज़ाइनर का शोरूम हो या कोई छोटा सा स्टोर। घर के लिए भी बेहद खूबसूरत और यूनिक चीज़े आपको यहाँ मिल जाएंगी।
इन सभी बाज़ारों में आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट करने के लिए भी बहुत कुछ अनोखा मिल जाएगा। गिफ्ट पैकिंग की भी खूबसूरत वैरायटी आपको यहां मिल जाएगी जिसे देख किसी का भी दिल खुश हो जाएगा।
तो इस दीवाली किस बाज़ार से आपको क्या लेना है उसकी तुरंत लिस्ट बनाएं और पहुंच जाएं इन बाज़ारों में शॉपिंग और घुमक्कड़ी का लुत्फ़ उठाने।
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More
Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More