Petrol Pump Complain
How to Submit Complaint on Petrol Pump for Fuel Issue : हम सभी हर रोज कही न कही यात्रा करते हैं ऑफिस जातें हैं बच्चे को स्कूल छोड़ने जाते हैं. सफर के दौरान कई बार पेट्रोल खत्म हो जाता है तो हमे पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाते हैं. कई बार ऐसा होता है कि पेट्रोल को लेकर शिकायत सामने आती हैं. कभी-कभी कम पेट्रोल या पेट्रोल में मिलावट की बात सामने आती है. अगर भी आप के साथ भी सफर के दौरान आप भी इन चीजों के सामना करते हैं तो कैसे इसकी कंप्लेंट करनी है तो आइए जानते हैं ट्रेवल जूनन के इस आर्टिकल में…
अगर आपको लगता है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों की ओर से आपको कम पेट्रोल दिया जा रहा है तो आप शिकायत कर सकते हैं. जैसे मान लीजिए आपने 100 रुपये का पेट्रोल भरवाया और आपको लगता है कि यह पेट्रोल कम है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में आप पेट्रोल पंप पर रखे वेरिफाइड माप का इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हां हर पेट्रोल पंप पर वेरिफाइड माप रखे होते हैं और आप इसमें पेट्रोल डलवाकर चेक कर सकते हैं कि पंप की मशीन कि ओर से सही पेट्रोल दिया जा रहा है या नहीं.
अगर आप किसी भी पेट्रोल पंप की शिकायत करना चाहते हैं तो आप तीन तरीकों से शिकायत कर सकते हैं. सबसे पहले तो आप संबंधित पेट्रोलियम कंपनी के सेल्स ऑफिसर को शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा जिला रसद अधिकारी और जिला कलेक्टर को भी यह शिकायत कर सकते हैं. अगर आप चाहें तो उपभोक्ता मंच में भी इसकी शिकायत कर सकते हैं.
अगर ऐसी कोई कंप्लेंट है तो आप https://pgportal.gov.in/ इस पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आप Ministry of petroleum and natural gas के वेबसाइट पर जाकर इसकी शिकायत कर सकते हैं.
पेट्रोल की शुद्धता की जांच उसकी डेंसिटी से की जाती है. पेट्रोल की डेंसिटी 730 से 800 के बीच है, तो वह शुद्ध होगा. 730 से कम है और 800 से ज्यादा है तो उसमें मिलावट हो सकती है. डीजल की डेंसिटी 830 से 900 के बीच होती है.
गाड़ी के पहियों में हवा भरना
पेट्रोल और डीजल का बिल पाने का अधिकार
फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा
शौचालय की सुविधा
इमरजेंसी में कर सकते हैं फोन कॉल
पीने के लिए साफ पानी
अगर आप किसी पेट्रोल पंप के खिलाफ शिकायत करते हैं और जांच में वो दोषी पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है. साथ ही अगर मामला ज्यादा गंभीर माना जाता है तो पेट्रोल पंप का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है. वहीं, आप तेल के घनत्व के आधार पर मिलावट आदि का भी पता कर सकते हैं.
Delhi Yamuna River Cruise : दिल्ली घूमने आने वाले पर्यटकों और यहां रहने वाले लोगों… Read More
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More