travel tips, time travel mistakes, holiday travel mistakes, biggest travel problems, 10 mistakes to avoid while traveling with friends, quick travel tips, easy travel tips, travel frustrations
ट्रिप का नाम सुनते ही हम सभी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं और ज्यादा उत्साह में आने की वजब से पैकिंग को लेकर गड़बड़ कर जाते हैं। जिस पर हम लोग अक्सर सबसे लास्ट में ध्यान देते हैं। गलती भले ही छोटी हो लेकिन इसके दुष्परिणाम बड़े हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको ट्रैवल जुनून पर बताने जा रहे हैं कि ट्रिप के लिए होने वाली पैकिंग को लेकर किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए और इसके साथ ही अगर जिस डेस्टिनेशन पर आप जा रहे हैं वहां के मौसम की जानकारी न होने पर किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
एक ट्रिप के लिए हम अपना पूरा बेस्ट देते हैं, अच्छी जगह से लेकर अच्छे होटल तक बुक करते हैं। पूरी योजना बनाते हैं कि हमें अपनी यात्रा में क्या क्या करना है, कहां पर घूमने जाना है, किस होटल में रुकना है। लेकिन हम जिस चीज को सबसे हल्के में लेते हैं वो होती है पैकिंग, इसके लिए हम कोई योजना नहीं बनाते हैं और एकदम अंतिम वक्त पर इसे करते हैं, जिस वजह से कुछ चीजें भूल जाते हैं, कुछ गलत पैक कर लेते हैं। इससे हमें अपनी यात्रा के वक्त काफी परेशानी हो सकती है, तो चलिये जानते हैं कि पैकिंग के लिए बेस्ट तरीका क्या है, और कौनसी गलतियां हम आमतौर पर करते हैं।
मौसम की जानकारी न होना
अगर आप जिस जगह पर जा रहे हैं वहां के मौसम की जानकारी लिए बिना ही चल दिए तो ये आपकी एक बहुत बड़ी गलती है। क्योंकि फिर आप वहां पूरा मजा नहीं कर पाएंगे। स्नोफॉल में टैंक टॉप और बीच पर आप फुल ड्रेस पहनेंगे तो आपको आपको बहुत ही खराब फीलिंग आएगी। इसलिए कहीं भी जाने से पहले वहां के मौसम की जानकारी लेना बहुत जरूरी हैं, क्योंकि आपको वहां पर जाकर फिर से शॉपिंग करनी पड़ सकती है और आपका खर्च और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
जल्दबाजी में गलत फुटवेयर्स का चयन
कभी-कभी जल्दबाजी में हम गलत फुटवेयर्स रख लेते हैं, जिससे पूरे ट्रिप में असहजता महसूस होती रहती है। साथ ही पैरों में भी तकलीफ होनी शुरु हो जाती है। इसलिए हमेशा डेस्टिनेशन के हिसाब से ही फुटवेयर्स का चयन करें। इसके अलावा अगर आप अपने कपड़ों को दाग-धब्बों से बचाना चाहते हैं तो जूतों के लिए अलग से एक कैरी बैग रखें या फिर फुटवेयर्स को पेपर में रैप कर उसे रखें। इससे आपके जूते कपड़ों के साथ मिक्स भी नहीं होंगे ताकि आपको ढूंढने में भी तकलीफ नहीं होगी और आफके कपड़े भी गंदे नहीं होंगे। वैसे भी फूटवेयर्स एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है। वो आपके कपड़ों के साथ मेल खाने चाहिए।
चेकलिस्ट बनाकर पैकिंग न करना
अक्सर हम लोग पैकिंग को बहुत ही लेट शुरु करते हैं तो कई बार जल्दबाजी में पैकिंग बैग में सारे सामान भर लेते हैं। जिसमें कई चीजें घर पर ही रह जाती है, तो कुछ होटल में छोड़ आते हैं। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बैग को पैक करते वक्त एक चेकलिस्ट बनाएं और उसके मुताबिक ही पैकिंग करें। वहीं जब होटल से वापस आ रहें हो तो चेकलिस्ट में नोट किए गए सारे सामान को बैग में पैक करते वक्त बराबर मिला लें। ऐसा ना करने से आपके चीजें भूलने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
लिक्विडस ज्यादा पैक कर लेना
हम जब भी कहीं जाते हैं तो ज्यादा से ज्यादा सामान भर लेते हैं। लेकिन एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान ओवर वेट होने की वजह से कई सामान हमें वहीं पर ही छोड़ देना पड़ जाता है। इसलिए जरुरत का ही सामान पैक करें। इसके अलावा बैग में ज्यादा लिक्विड वाले सामान को ना भरें। एयरपोर्ट पर पहुंचकर आपको अपने शैंपू, हेयरस्प्रे और परफ्यूम की बॉटल्स को एयरपोर्ट अथॉरिटी के हवाले ही करना पड़ता है क्योंकि वो आपके बैग का वजन बढ़ाते हैं। वहीं लिक्विड की अगर बात करें तो 100 मिली तक ही आप अपने साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही इन कंटेनर को भी बेहद सावधानी से अच्छे तरीके से पैक करें। कई बार हीट और प्रेशर की वजह से लिक्विड की बॉटल्स लीक होने लगती है जिससे बैग में रखे कपड़े और बाकी चीजें खराब होने लग जाती हैं। इसलिए इन सब चीजों को जिप वाले बैग्स या प्लास्टिक में पैक करके रखें। इन्हें बैग की अलग पॉकेट में रखें।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More