when to stop traveling while pregnant, is it safe to travel during pregnancy by car, travel during pregnancy first trimester, international travel while pregnant, is it safe to travel during pregnancy by bus, is it safe to travel during pregnancy by train, how late in pregnancy can you travel by car, travelling during pregnancy first trimester by car
Pregnancy Travel Tips : प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन के सबसे सुंदर अनुभवों में से एक होता है। इस दौरान महिलाएं ऐसे वक्त को जीती हैं, जिससे वो अब तक अंजान थी। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं कई खट्टे-मीठे अनुभवों और उतार-चढ़ावों से गुजरती है। लेकिन इस दौरान कई तरह की सावधानियां रखने की भी जरूरत होती है। खासकर प्रेग्नेंसी में कोई यात्रा कैसे की जाए, ये काफी गंभीर विषय है। आइये जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित यात्रा कैसे की जाए।
प्रेग्नेंसी के 3 ट्राइमेस्टर होते हैं, ऐसे में जो दूसरा ट्राइमेस्टर होता है यानी कि 3 से 6 महीने के बीच का समय सफर करने के लिए फिर भी सुरक्षित होता है। इस दौरान आप आसानी से ट्रैवल कर सकती हैं, क्योंकि इन महीनों में मॉर्निंग सिकनेस, अधिक थकान, सुस्ती जैसी शिकायतें कम होती हैं। सेफ ट्रैवल के साथ ही ये भी जरूरी है कि आप ऐसी जगहों पर न जाएं, जहां पर किसी तरह की संक्रमित बीमारी फैली हो।
प्रेग्नेंसी में ट्रैवलिंग काफी बड़ा रिस्क होता है लेकिन कुछ तैयारियों और सूझ-बूझ के साथ आप इस काम को बेहद ही आसानी से पूरा कर सकते हैं। चाहे आप छोटी यात्रा करें या फिर लंबी, बिना तैयारी के दोनों ही काफी दिक्कत दे सकती है। तो चलिये जानते हैं प्रेग्नेंसी में ट्रैवलिंग के लिए जरूरी टिप्स।
प्रेग्नेंसी के दौरान अगर आप ट्रैवलिंग कर रहे हैं तो उससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, जिससे कि वो आपको सही तरह से गाइड कर सके। प्रेग्नेंसी के शुरुआत महीनों में मिसकैरिज का तो वहीं आखिरी वक्त में लेबर पेन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ा होता है। इसके लिए आप पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें, तो वहीं ज्यादातर एयरलाइन्स में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कुछ रूल्स एंड रेग्युलेशन होते हैं। उन नियमों को जरूर जान लें। ट्रैवलिंग से पहले आपको डॉक्टर के द्वारा अप्रूव अपना मेडिकल सर्टिफिकेट भी आपको एयरलाइंस को दिखाना पड़ता है तभी आपको ट्रैवल करने की परमिशन मिलती है।
प्रेग्नेंसी में जब भी आप ट्रैवल करते हैं तो टाइट कपड़ों को ना पहने। ढीले-ढाले कपड़ों को पहनने से आपको सफर में काफी कम्फर्टेबल महसूस होगा। कपड़ों के साथ ही आपके जूते भी सही होने चाहिए। कोशिश करें कि फ्लैट्स ही पहने। अगर आप किसी लंबे टूर पर जा रही हैं तो अपनी दवाईयों को जरूर साथ में रखें।
अगर आप प्रेग्नेंसी के वक्त ट्रैवल करने वाली हैं तो आपको विंडो सीट छोड़नी होगी। उस समय ऐसी सीट को चुनें जो कि वॉशरूम के पास में हो। जिससे कि आपके साथ-साथ दूसरों को भी किसी तरह की प्रॉब्लम न हो। इसके साथ ही कोशिश करें कि आपको सबसे पीछे की सीट मिले क्योंकि उस सीट में लैग स्पेस ज्यादा होता है, जिससे आप आराम से सफर में पैर फैलाकर बैठ सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में जब भी आप बाहर निकलें तो अपने साथ खाने-पीने की सेहतमंद चीजें साथ में रखें। आपको बेशक फ्लाइट में मिलने वाला खाना टेस्टी लगे लेकिन न्यूट्रिशन के मामले में आप उस खाने की कोई गारंटी नहीं ले सकती है इसलिए घर का बना हुआ खाना ही खाएं जिससे ट्रैवलिंग के दौरान और डेस्टिनेशन पर पहुंचकर भी किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
सफर में खुद को जितना आप व्यस्त रखेंगी वो उतना ही आसान होगा। आप चाहे तो म्यूजिक सुनें, मूवी देखें, किताबें पढ़े, लेकिन अपने आप को व्यस्त रखें इसके साथ ही आपका एंटरटेनमेंट भी होता रहेगा, जिससे आपको सिरदर्द, वॉमिटिंग और जी मिचलने की परेशानी आपको काफी कम होगी।
ट्रेवलिंग के दौरान आपको अपने पानी के लिए काफी ध्यान रखना होता है। कोशिश करें कि या तो अपने घर का पानी ही पीएं या फिर अगर आपको कहीं बाहर से पानी लेना भी हो तो फिर फिल्टरड पैकड पानी ही लें। फ्लाइट का पानी ना पीएं, क्योंकि आप ऐसे ही किसी भी तरह के पानी पर भरोसा ना करें।
प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला अपनी जुबान का टेस्ट बदलना चाहती है, वो एक ही तरह का खाना खा कर बोर हो जाती है। ऐसे में आप अगर यात्रा कर रही है तो दूसरा खाना जरूर खाएं, लेकिन सेहत को ध्यान में रख कर ही खाएं, टेस्ट के चक्कर में न्यूट्रीशन को ना खो दें।
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More