ऐसी कौन सी गलतियां हैं, जिन्हें आप कैंपिंग ( Rishikesh Camping ) के दौरान न करके अपनी यात्रा को बेहतरीन बना सकते हैं.
Rishikesh Camping | नॉर्थ इंडिया में ऋषिकेश, कैंपिंग ( rishikesh camping ) की पहली पसंद के तौर पर भी उभर रहा है. यहां मोहनचट्टी ( mohan chatti rishikesh camping ) में आपको एक से बढ़कर एक कैंपिंग के ऑप्शंस ( camping options ) मिल जाते हैं.
एक दिन की छुट्टी या वीकेंड में, ऋषिकेश ( rishikesh camping ) न सिर्फ नजदीक होने की वजह से, बल्कि बजट में फिट होने की वजह से भी लोगों की पहली पसंद रहता है. ऋषिकेश में कैंपिंग आपकी उम्मीदों पर खरी तो है लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो कैंपिंग के दौरान मुश्किलें भी कम नहीं होती हैं.
आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि कैंपिंग के लिए अगर आप ऋषिकेश ( rishikesh camping ) जाते हैं तो किन बातों को ध्यान में ज़रूर रखें. साथ ही, ऐसी कौन सी गलतियां हैं, जिन्हें आप कैंपिंग के दौरान न करके अपनी यात्रा को बेहतरीन बना सकते हैं.
अगर आपके साथ बच्चे हैं तो
कैंपिंग ( rishikesh camping ) के दौरान अगर आपके साथ बच्चे भी हैं तो आपको खास ध्यान देने की ज़रूरत है. ऋषिकेश में टूरिस्ट कैंपिंग के लिए मोहनचट्टी ( mohan chatti ) पहुंचते हैं.
मोहनचट्टी के ज़्यादातर कैंप्स में भोजन के लिए बुफ़े सिस्टम रहता है. अगर किसी बजह से बच्चों को ये भोजन पसंद नहीं आता है तो क्या करेंगे? इसलिए, कुछ हल्के फुल्के स्नैक्स या ऐसे पैकेट फूड लेकर जाएं जिन्हें बच्चे पसंद करते हों और ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर पसंद न आने की सूरत में आप इससे काम चला सकते हैं.
मोबाइल कनेक्टिविटी का ध्यान रखें
जब भी आप कैंपिंग ( rishikesh camping ) के लिए प्रॉपर्टी को चुनें, ये ज़रूर ध्यान रखें कि मोहनचट्टी (mohan chatti) पर शुरुआत के कैंप्स में तो प्रॉपर सिग्नल रहता है लेकिन आगे वाले कैंप्स में बिल्कुल भी सिग्नल नहीं रहता है.
ऐसे में अगर आपको किसी से ज़रूरी कॉन्टैक्ट करना हो या आपकी कोई मीटिंग शेड्यूल हो तो दिक्कत हो सकती है. इस वजह से हमारा सुझाव है कि मोहनचट्टी (mohan chatti) के शुरुआती कैंप्स को ही चुनें.
Late Night तक पार्टी से बचें
अगर आप कैंप्स में देर रात तक पार्टी करेंगे तो सुबह देर तक सोएंगे और इस वजह से आप सुबह के सुकून को मिस कर सकते हैं.
हमारा सुझाव है कि आप रात को सही वक्त पर सोकर सुबह जल्दी उठें ताकि मेडिटेशन करके कुछ पल यहां नदी के किनारे भी बैठें. यह ऐसा सुकून है जिसकी कोई कीमत नहीं.
Holika Dahan 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा सामग्री सूची यहां जानें। 3… Read More
Iran Travel Blog : ईरान, जिसे पहले फारस (Persia) के नाम से जाना जाता था,… Read More
आइए आज Iran Travel Blog के इस आर्टिकल में हम जानते हैं ईरान में कुछ… Read More
History of Delhi : दिल्ली का नाम क्या ढिल्लिका से पड़ा है, आइए जानते हैं… Read More
RRTS Project Faridabad-Gurugram : गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ने वाले RRTS प्रोजेक्ट की पूरी… Read More
Best Tourist Places to Visit in Orchha : मबध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में स्थित है… Read More