Travel Blog

Christmas Shopping 2024 : क्रिसमस की Shopping के लिए Delhi-NCR के इन बाजारों में जाएं

Christmas Shopping 2024 :  क्रिसमस आने वाला है.  ऐसे में कई लोग किसी पार्टी में जाने का प्लान बना रहे हैं. वहीं, कई लोग खुद ही अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल वाले कपड़े खरीदना पसंद करते हैं. ऐसा इसलिए ताकि वे जहां भी जाएं और फोटो क्लिक करवाएं, अच्छे दिखें. इसके लिए आप Delhi-NCR के अलग-अलग मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां आपको लेटेस्ट डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे. इससे आप अच्छे दिखेंगे.

1. सरोजिनी नगर, दिल्ली ||  Sarojini Nagar, Delhi

क्रिसमस पर पहनने के लिए आप सरोजिनी नगर से शॉपिंग कर सकते हैं. सरोजिनी नगर में आपको वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक हर तरह के आउटफिट मिल जाएंगे, जो स्टाइल करने के बाद अच्छे लगते हैं. इस तरह के कपड़ों के लिए आपको अलग-अलग डिजाइन भी मिल जाते हैं. आप यहां से क्रिसमस पर पहनने के लिए लॉन्ग कोट खरीद सकते हैं. आप लॉन्ग स्वेटर खरीद सकते हैं, जो आपको 100 से 500 रुपये में मिल जाएंगे.

2. आटा मार्केट, नोएडा || Atta Market, Noida

क्रिसमस की शॉपिंग के लिए आप नोएडा के आटा मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं. शॉपिंग के लिए यह सबसे अच्छा मार्केट है। यहां आपको क्रिसमस थीम वाले कपड़े मिल जाएंगे. इन्हें स्टाइल करने के बाद आप अच्छे दिखेंगे. इसके लिए आप यहां से क्रॉप टॉप स्वेटर, फर जैकेट और लेदर जैकेट जैसे डिजाइन वाले कपड़े खरीद सकते हैं. इससे आपका पूरा लुक अच्छा दिखेगा.आप मार्केट में इन सभी चीजों की शॉपिंग 250 से 1,000 रुपये में कर सकते हैं.

3. तुराब नगर मार्केट, गाजियाबाद || Turab Nagar Market, Ghaziabad

अगर आप क्रिसमस के लिए कपड़ों की शॉपिंग करना चाहते हैं तो गाजियाबाद के तुराब नगर मार्केट से शॉपिंग कर सकते हैं. तुराब नगर मार्केट में आपको कई अलग-अलग डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे. साथ ही स्टाइलिंग के लिए आपको बॉटम वियर के भी कई अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे. इससे आपका लुक और भी आकर्षक हो जाएगा. बस आपको इस मार्केट को एक्सप्लोर करने के लिए थोड़ा और समय देना होगा.

इस क्रिसमस को खास बनाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने की बजाय मार्केट जाकर कपड़े खरीदें. इस तरह की शॉपिंग करने से आप सही साइज और डिजाइन का ऑप्शन चुन पाएंगे.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

14 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

5 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 weeks ago