Travel Blog

Kirat Lake : महोबा के कीरत सागर में मिली पारस पत्थर की कहानी

Kirat Lake : महोबा (Mahoba) चंदेल राजपूतों की राजधानी थी, जिन्होंने 10वीं से 16वीं शताब्दी तक बुंदेलखंड पर शासन किया था. चंदेल राजा विजयपाल (1035-1045) ने विजय-सागर जलाशय का निर्माण किया. चंदेल शासकों द्वारा बनाई गई महोबा में कई झीलें हैं राजा परमर्दी के शासनकाल के दौरान, दिल्ली और अजमेर के चौहान राजा पृथ्वीराज चौहान ने महोबा पर कब्जा कर लिया. 1182 में अपने सेनापतियों आल्हा और उदल के बल पर चंदेलों ने कुछ साल बाद महोबा पर फिर से कब्जा कर लिया, लेकिन 1203 में मुस्लिम जनरल कुतुब-उद-दीन ऐबक ने शहर पर कब्जा कर लिया.

कीरत सागर (Kirat Lake) महोबा शहर का एक हिस्टोरिकल प्लेस है. यह एक बहुत बड़ी झील है. यह झील मुख्य महोबा शहर में स्थित है.यह झील बहुत खूबसूरत है. कीरत सागर झील के किनारे प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलते हैं. यहां पर शिव मंदिर बना हुआ है. कीरत झील का निर्माण चंदेल वंश के राजा कीर्ति वर्मन के द्वारा किया गया था.

इस झील का निर्माण 1060 से 1100 ईसवी के मध्य करवाया गया है. यह झील करीब 2 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है. इस झील के किनारे सीढ़ियां और घाट बनाए गए हैं. इस झील के पास में ही पृथ्वीराज चौहान और परमार राजा का युद्ध हुआ था. यहां पर कजरी मेला लगता है, जिसमें बहुत सारे लोग आते हैं और यह मेला बहुत फेमस है.

Elevator Stuck: लिफ्ट में फंसे तो घबराएं नहीं इन टिप्स को अपनाएं

कीरत झील (Kirat Lake) के पास गार्डन बना हुआ है, जहां पर चेयर लगी हुई है. जहां पर आप बैठकर झील का सुंदर दृश्य देख सकते हैं. यहां पर आई लव महोबा का सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है, जहां पर आप सेल्फी खिंचा सकते हैं. यहां पर आप अच्छा समय बिता सकते हैं.

कीरत झील और पारस पथर|| Kirat Lake and Paras Pathar

ऐसा कहा जाता है कि चंदेल शासकों के पास पारस पथर था. जिसके बारे में कहा जाता था कि जिसके छूने से लोहा सोना बन जाता था. दिल्ली नरेश पृथ्वीराज चौहान ने हार का बदला लेने के लिए महोबा में चढ़ाई कर दी थी. तब राजा परमाल ने पारस पथर (Paras Pathar)को कीरत सागर के गहरे पानी में फिकवा दिया था.हालांकि आज भी इस बात का कोई तथ्यात्मक प्रमाण नहीं मिलता है.

Places to visit in Mahoba : महोबा में घूमने के लिए 13 सबसे अच्छी जगहें

 

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

6 days ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

1 week ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

2 weeks ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

2 weeks ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

2 weeks ago