Travel News

Ayodhya में बनने जा रहे Airport का नाम होगा ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम’

राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण से अयोध्या (Ayodhya) की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे. इससे पूरे शहर का काया पलट हो जाएगा. इसी के चलते अब अयोध्या (Ayodhya) में जल्द ही बनेगा एयरपोर्ट (Airport). जिसके चलते नए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे. अयोध्या (Ayodhya) में बनने जा रहे इस एयरपोर्ट (Airport) का नाम भगवान ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम’ होगा.

अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) बनने के बाद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का आवागमन में तेजी से इजाफ़ा होगा. जिसके चलते राज्य सरकार ने एयरपोर्ट (Airport) के विस्तार की योजना बनाई है.

लॉकडाउन में जो भी Flight Ticket बुक किए गए, उनका होगा पूरा रिफंड

अयोध्या (Ayodhya) में बनने वाला ये एयरपोर्ट (Airport) अगले साल दिसंबर तक बन के तैयार हो जाएगा. ये एयरपोर्ट (Airport) उत्तर प्रदेश में पांचवा एयरपोर्ट होगा जो अंतरार्ष्ट्रीय स्तर का होगा. फिलहाल लखनऊ में अमौसी का चौधरी चरण सिंह तथा वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट अंतरार्ष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट (Airport) है. वहीं कुशीनगर और जेवर में बन रहे एयरपोर्ट (Airport) को भी अंतरार्ष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है. कुशीनगर का एयरपोर्ट (Airport) इस साल के नवंबर तक यात्रियों के लिए बनकर तैयार हो जाएगा और इसकी पहली उड़ान श्रीलंका के कोलंबों के लिए होगी.

बता दें अप्रैल 2017 तक अयोध्या (Ayodhya) एयरपोर्ट (Airport) का विकास दो चरणों में करने की योजना बनाई गई थी. जिसके पहले चरण के निर्माण में ए-321 विमानों के संचालन के लिए 463.10 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी. जिसमें रन-वे की लंबाई 3,125 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी. वहीं दूसरे चरण में बाइंग 777 जैसे बड़े विमानों के संचालन के लिए 122.87 एकड़ जमीन की अतिरिक्त आवश्यकता होगी. इसमें रन-वे की लंबाई 3,750 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर होगी.

169 दिनों बाद फिर से चल पड़ी Delhi Metro , खिल उठे यात्रियों के चेहरे

अयोध्या (Ayodhya) एयरपोर्ट (Airport) के संचालन व सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्र के लिए आसपास 15 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई गई. जिसके अनुसार अयोध्या (Ayodhya) एयरपोर्ट (Airport) निर्माण के लिए कुल 600 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी. इसके लिए राज्य सरकार लगभग 600 एकड़ भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को उपलब्ध कराएगी.

अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे एयरपोर्ट (Airport) को अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा नहीं दिया गया है, लेकिन राज्य सरकार इसका निर्माण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (International Airport) के मानकों के अनुसार ही कर रही है. जिससे कुशीनगर एयरपोर्ट (Airport) की तरह अयोध्या के इस एयरपोर्ट को भी विमानों के संचालन शुरू होने पहले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (International Airport) का दर्जा मिल जाए.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago