Travel News

Chhath Puja : जानें छठ में संध्या अर्घ्य के दिन क्या होता है

Chhath Puja : छठ पर्व का तीसरा दिन जिसे संध्या अर्घ्य के नाम से जाना जाता है,चैत्र या कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है. पूरे दिन सभी लोग मिलकर पूजा की तैयारियां करते हैं. छठ पूजा के लिए विशेष प्रसाद जैसे ठेकुआ, चावल के लड्डू जिसे कचवनिया भी कहा जाता है, बनाया जाता है, छठ पूजा के लिए एक बांस की बनी हुई (Chhath Puja) टोकरी जिसे दउरा कहते है में पूजा के प्रसाद,फल डालकर देवकारी में रख दिया. जाता है.

Chhath Puja : छठ पूजा का महाप्रसाद ठेकुआ बनाने की जानकारी यहां से लें

वहां पूजा अर्चना करने के बाद शाम को एक सूप में नारियल,पांच प्रकार के फल,और पूजा का अन्य सामान लेकर दउरा में रख कर घर का पुरुष अपने हाथो से उठाकर छठ घाट पर ले जाता है, यह अपवित्र न हो इसलिए इसे सर के ऊपर की तरफ रखते है. छठ घाट की तरफ जाते हुए रास्ते में प्रायः महिलाये छठ का गीत गाते हुए जाती है.

Chhath puja : जानें छठ पूजा का प्रसाद सिर्फ मिट्टी के चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है

सूर्यास्त से कुछ समय पहले सूर्य देव की पूजा का सारा सामान लेकर घुटने भर पानी में जाकर खड़े हो जाते है और डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर पांच बार परिक्रमा करते है. इस साल 2022 में, यह शुक्रवार, 30 अक्टूबर को पड़ेगा.

Chhath Puja: छठ पूजा से जुड़े वो 16 सवाल जिनके जवाब सब जानना चाहते हैं

दंडवत प्रणाम का है विशेष महत्व

छठ पूजा के दौरान “दंडवत प्रणाम” की परंपरा भी है. जिन लोगों ने कामना की है या किसी चीज में सफल होने की इच्छा रखते हैं, वे साधारण कपड़े में जमीन पर लेटकर और नमस्कार करके छठ घाट पर जाने की शपथ लेते हैं. एक “कांडा” की मदद से एक प्रकार की छड़ी आसानी से इलाके या खेतों में पाई जाती है, भक्त पेट की मदद से जमीन पर लेटकर और “प्रणाम मुद्रा” में दोनों हाथों को फैलाकर एक गोल रेखा खींचता है. “दंड” के बाद घाट पर पहुंचने के बाद भक्त पवित्र नदी में स्नान करते हैं और चट्टी मैय्या की पूजा करते हैं.

 

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

6 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago