Travel News

Delhi Metro Fare Hike 2025: दिल्ली मेट्रो ने बढ़ाया किराया, जानें क्या होगा नया Fare?

Delhi Metro Fare Hike 2025: दिल्ली मेट्रो ने एक बार फिर से किराया बढ़ा दिया है. दिल्ली मेट्रो ने ऐसा कोविड काल में हुए घाटे की भरपाई के लिए किया है. आइए जानते हैं खबर को विस्तार से…

Delhi Metro Fare Hike 2025: दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो में सफर करना अब यात्रियों के लिए और महंगा हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 8 साल बाद किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नया किराया 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से लागू हो गया है। इस बढ़ोतरी के तहत यात्रियों को दूरी के आधार पर 1 रुपये से 4 रुपये तक अधिक देना होगा, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया अधिकतम 5 रुपये बढ़ाया गया है।

छोटी दूरी तय करने वाले यात्रियों को अब न्यूनतम 1 रुपये ज्यादा देने होंगे, वहीं लंबी दूरी पर यात्रा करने वालों को 4 रुपये अधिक खर्च करना पड़ेगा। पहले जहां दिल्ली मेट्रो में सबसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए अधिकतम 60 रुपये देने पड़ते थे, अब इसके लिए 64 रुपये चुकाने होंगे।

Delhi Metro का इतिहास और विस्तार || History and expansion of the Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 24 दिसंबर 2002 को हुई थी, जब पहली लाइन शाहदरा से लेकर तीस हजारी तक शुरू की गई थी।

आज के समय में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 394 किलोमीटर लंबा है।

इसमें कुल 12 लाइनें शामिल हैं, जो दिल्ली और NCR (गाज़ियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, बल्लभगढ़ आदि) को जोड़ती हैं.

वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के कुल 289 स्टेशन हैं।,

दिल्ली मेट्रो रोजाना लगभग 65 लाख यात्रियों को सफर की सुविधा देती है।

Delhi Metro: किराया बढ़ोतरी का इतिहास || Delhi Metro: History of Fare Hikes

2002: शुरुआत में न्यूनतम किराया केवल 4 रुपये था और अधिकतम 8 रुपये।

2009: पहली बार किराए में संशोधन हुआ।

2017: पिछली बार किराया बढ़ाया गया था। तब न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 60 रुपये कर दिया गया।

2025: 8 साल बाद अब फिर से किराए में बढ़ोतरी की गई है। न्यूनतम किराया 11 रुपये और अधिकतम 64 रुपये हो गया है।

Delhi Metro: क्यों बढ़ाया गया किराया|| Delhi Metro: Why was the fare increased?

DMRC के अनुसार किराया बढ़ाने का फैसला मजबूरी में लिया गया है. इसके प्रमुख कारण हैं:

ऑपरेशनल खर्च – बिजली, रखरखाव और सुरक्षा पर खर्च लगातार बढ़ रहा है.

मुद्रास्फीति (Inflation) – पिछले 8 सालों में महंगाई दर काफी बढ़ी है

सेवाओं का विस्तार – नए रूट, नई ट्रेनें और आधुनिक तकनीक (जैसे ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम) को मेंटेन करने में अधिक धन की आवश्यकता होती है.

आर्थिक संतुलन – दिल्ली मेट्रो का किराया एशिया और यूरोप की अन्य मेट्रो सेवाओं की तुलना में अब भी किफायती है.

 

दिल्ली मेट्रो किराया बढ़ोतरी (2002–2025)

साल न्यूनतम किराया अधिकतम किराया प्रमुख बदलाव
2002 (शुरुआत) ₹4 ₹8 पहली बार दिल्ली मेट्रो चालू हुई (शाहदरा–तीस हजारी)
2003–2008 ₹6 ₹12–₹14 विस्तार के साथ थोड़ी बढ़ोतरी
2009 ₹8 ₹30 किराया स्ट्रक्चर बदला गया
2011 ₹8 ₹30 कोई बड़ा बदलाव नहीं
2013 ₹8 ₹30 स्थिर
2017 ₹10 ₹60 दो चरणों में बड़ा हाइक हुआ, यात्रियों की संख्या पर असर पड़ा
2025 ₹11 ₹64 8 साल बाद मामूली वृद्धि, सभी लाइनों पर 1–4 रुपये, एयरपोर्ट लाइन पर 5 रुपये बढ़े

Delhi Metro: हाल का Viral Video

किराया बढ़ोतरी के बीच, रविवार को मेट्रो की वायलेट लाइन से एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें दो युवतियां आपस में मारपीट करती दिखीं.वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बाल खींचती और जोर-जोर से चीखती नजर आईं. साथ खड़ी एक अन्य लड़की ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है और लोगों ने इस पर अपनी राय व्यक्त की है.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

3 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago