Travel News

Dhanteras : होगा चमत्कारिक संयोग बस धनतेरस के दिन इन चीजों का रखें ख्याल

Dhanteras : कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस  मनाया जाता है. इस दिन भगवान धनवंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. धनतेरस के मौके पर सोना, चांदी और अधिकतर बर्तन की खरीदारी की जाती है.

इस साल 12 नवंबर को धनतेरस है. धनतेरस की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:28 से लेकर 5:59 बजे तक है. Dhanteras आइए वास्तु (Vastu Shastra) के अनुसार जानते हैं कि धनतेरस पर किन खास बातों का रखें ध्यान.

धनतेरस के दिन उत्तर दिशा का विशेष महत्व होता है. घर में उत्तर दिशा कुबेर की दिशा मानी जाती है, क्योंकि उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर (Kuber) हैं, जिन्हें धन का देवता  भी कहा जाता है. घर की उत्तर दिशा के वास्तु दोष मुक्त होने पर धन वैभव की वृद्धि होती है.

Dhanteras : जानें, धनतेरस के दिन खड़ा धनिया खरीदना क्यों माना जाता है शुभ

वास्तु के अनुसार आर्थिक समृद्धि के लिए घर की उत्तर दिशा में धनतेरस के दिन कलश में जल और उसमें एक चांदी का सिक्का डाल दें. इससे धन की बचत होती है.

धनतेरस से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में जितने भी नल टपकते हों उन्हें सही करा लें. वास्तु के अनुसार नल से टपकने का मतलब पैसे का भी पानी की तरह बहना माना जाता है.

Dhanteras: धनतेरस के दिन इस समय न करें खरीदारी, अशुभ होने का रहता है डर

धनतेरस के दिन कैंची, चाकू और धारदार चीजें तो भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए.

Dhanteras : धनतेरस के दिन घर के इन जगहों की करें सफाई, नहीं होगी कभी धन की कमी

नवीन झाडू एवं सूपड़ा खरीदकर उनका पूजन करना धनतेरस पर शुभ माना जाता है.

धनतेरस के दिन शाम को  दीपक प्रज्वलित करके घर, दुकान आदि को श्रृंगारित करना चाहिए.

धनतेरस के दिन शाम के समय तेरह दीपक प्रज्वलित करके तिजोरी में कुबेर का पूजन करें.

Recent Posts

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

5 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

2 weeks ago

Sawan Purnima Vrat 2026: 27 या 28 अगस्त को रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? जानें सही तारीख और पारण का समय

Sawan Purnima Vrat 2026 कब रखा जाएगा? जानें 27 या 28 अगस्त की सही तारीख,… Read More

3 weeks ago