Dhanteras : buy things according to rashi or zodiac sign on dhanteras
Dhanteras : धनतेरस का पर्व धन और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है. इस दिन धन के लिए कुबेर और स्वास्थ्य के लिए धनवन्तरी की उपासना की जाती है. इसी दिन धनवन्तरी अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए इस दिन सम्पन्नता, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिये लोग धातु, आभूषण और बर्तन खरीदते हैं. धनतेरस के दिन सही खरीदारी आपको लाभ भी दे सकती है और इससे आपकी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं. आइए जानते हैं धनतेरस पर राशिनुसार (Dhanteras rashifal) कौन सी चीजें खरीदें.
मेष- इस राशि के लोगों को सोने या पीतल की कोई वस्तु खरीदनी चाहिए. इससे स्वास्थ्य की समस्याओं में सुधार होगा. हर तरह की धन हानि से सुरक्षित रहेंगे.
मिथुन
मिथुन- मिथुन राशि वालों को कांसे के बर्तन या कांसे की मूर्ति खरीदनी चाहिए. इससे आपकी निर्णय क्षमता अच्छी होगी. संतान पक्ष की समस्याएं दूर होंगी.
Dhanteras : जानें, धनतेरस के दिन खड़ा धनिया खरीदना क्यों माना जाता है शुभ
कर्क
कर्क- इनको भी पीतल या सोने की वस्तु खरीदनी चाहिए. इससे आपकी भावनात्मक समस्याओं में सुधार होगा. साथ ही आपके रुके हुए काम पूरे होंगे.
सिंह
सिंह- ताम्बे का पात्र, वो भी जल से भरा हुआ घर लेकर आएं तो उत्तम होगा. ऐसा करने से स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. साथ ही संपत्ति संबंधी समस्याएं दूर होंगी.
कन्या
कन्या- आपके लिए इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स की वस्तुएं खरीदना उत्तम होगा. इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी. साथ ही जीवन में नए काम करने के रास्ते खुलेंगे.
तुला
तुला- आपके लिए कांसे की देवी-देवता की प्रतिमा खरीदना उत्तम होगा. इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. साथ ही करियर और धन में बेहतरी आती जाएगी.
वृश्चिक
वृश्चिक- आपके लिए चांदी का सिक्का या चांदी का बर्तन खरीदना अच्छा होगा. इससे कर्ज की स्थिति और धन प्राप्ति में सुधार होगा. साथ ही स्वास्थ्य की समस्याओं और दुर्घटना से रक्षा होगी.
Dhanteras: धनतेरस के दिन इस समय न करें खरीदारी, अशुभ होने का रहता है डर
धनु
धनु- आपके लिए तांबे का दीपक या तांबे का पात्र खरीदना उत्तम होगा. इससे करियर की रुकावटें दूर होंगी. साथ ही पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान का लाभ होगा.
मकर
मकर- आपके लिए कांसे की मूर्ति या बर्तन खरीदना उत्तम होगा. इससे जीवन का संघर्ष कम होगा. साथ ही आपके पारिवारिक जीवन की समस्यायें दूर होंगी.
Dhanteras : धनतेरस के दिन घर के इन जगहों की करें सफाई, नहीं होगी कभी धन की कमी
कुंभ
कुंभ- आपके लिए चांदी का बर्तन, खासतौर से जल का पात्र खरीदना उत्तम होगा. इससे आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होगा. धन से जुड़ी हुई समस्याएं दूर हो जाएंगी.
मीन
मीन- आपके लिए तांबे का पात्र खरीदना उत्तम होगा. इससे आप करियर में मनचाहा बदलाव कर पाएंगे. साथ ही विवाह संबंधी मामलों में सुधार होगा.
Dhanteras : धनतेरस के दिन खरीदें ये चीजें, हो जाएंगे मालामाल
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More