Travel News

गुवाहाटी को मिला देश को सबसे बड़ा River Ropeway, ब्रह्मपुत्र नदी के दो किनारों को जोड़ेगा

River Ropeway – असम की राजधानी गुवाहाटी को देश का सबसे लंबा रिवर रोपवे ( River Ropeway ) मिल गया है. देश का सबसे लंबा रिवर रोपवे ( River Ropeway ) ब्रह्मपुत्र नदी के दो किनारों को आपस में जोड़ेगा. लगभग 56 करोड़ की लागत से बना यह रोपवे 2 किलोमीटर की दूरी तय कराएगा. इस रोपवे से उत्तरी गुवाहाटी और शहर के मध्य हिस्सों के बीच यात्रा का समय घटकर आठ मिनट रह जाएगा.

राज्य के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रोपवे का उद्घाटन किया.  उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यात्रा भी आसान हो जाएगी. बता दें कि साल 2003 में इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था. रोपवे ( River Ropeway ) के एक कैबिन में 32 यात्री सफर कर सकेंगे.

Bus to London – अब बस से जाइये दिल्ली से लंदन, 18 देशों में होगा सफ़र, जानें डीटेल्स

उत्तर और मध्य गुवाहाटी के बीच की दूर महज आठ मिनटों में पूरी की जा सकेगी. अभी ये दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटा लगता है. यह रोपवे ( River Ropeway ) 17 साल बाद बनकर तैयार हुआ है. रोपवे का संचालन गुवाहाटी में कचहरी घाट और उत्तरी गुवाहाटी में डोल गोविंदा मंदिर से किया जाएगा. यह ब्रह्मपुत्र के बीच में एक छोटे से द्वीप पर उमानंद मंदिर को पार करेगा.

यात्रा के समय को काफी कम करने के अलावा इस रोपवे से विशाल ब्रह्मपुत्र नदी के लुभावने दृश्य देखने को मिलेंगे. कामख्या मंदिर का गृह नीलांचल हिल और सरायघाट ब्रिज समेत अन्य कई आसपास की जगह इसका आकर्षण का केंद्र होंगे. रोपवे की एक ओर की यात्रा के लिए 60 रुपये का टिकट लगेगा. जबकि आने-जाने का टिकट 100 रुपये का होगा. भी रोपवे सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. रोपवे सर्विस पर निगरानी रखने के लिए लगभग 58 सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए हैं.

कामाख्या मंदिरः जहां एक मूर्ति की योनि (vagina) से बहता है रक्त!

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

8 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago