Travel News

Karwachauth Vrat : बिना पैसों के ऐसे मनाएं अपना करवा चौथ, वाइफ हो जाएंगी खुश

KarwaChauthvrat : शादी के बाद हर पत्नी के लिए उसका पहला करवाचौथ बहुत खास होता है. हर लड़की की यही चाहत होती है कि उसका पति वो दिन और खास बनाए ताकि उन्हें भी पूरी लाइफ पहला करवाचौथ याद रहे. अब भई ऐसा नहीं है कि आप इस दिन के लिए ढेर सारे पैसे खर्चे बल्कि अगर आप अपनी पत्नी के लिए छोटी-छोटी चीजें भी करेंगे तो भी उसका यह दिन खास हो जाएगा. तो चलिए आपको बताते हैं कि पैसे खर्च किए बिना आप कैसे अपनी वाइफ के लिए दिन खास बना सकते हैं.

KarwaChauth Vrat – क्या होता है 16 श्रृंगार? करवाचौथ से क्या है इसका संबंध

व्रत रखें एक साथ

करवाचौथ पर महिलाएं ही अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं लेकिन क्यों न आप भी अपनी वाइफ की लंबी उम्र के लिए उसके साथ व्रत रखें. ऐसा करने से आप अपनी वाइफ को स्पेशल फील करवा सकते हैं. अपनी पत्नी के साथ सुबह उठे उसके साथ व्रत रखें इससे आपका पहला करवा चौथ बेहद यादगार होगा.

Ahoi Ashtami 2020 : जानें कब है अहोई अष्टमी, क्या है महत्व

अपने हाथों से करें पत्नी का मकेअप

करवा चौथ के दिन महिलाएं पूजा पाठ करने के लिए शाम को तैयार होती हैं. ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी का मेकअप खुद अपने हाथों करेंगे तो आपकी पत्नी बेहद खुश होगी.

आॅफिस की करें छुट्टी

पहला करवा चौथ पर तो आप को अपनी वाइफ के साथ ही सेलीब्रेट करना चाहिए। इस दिन आप दोनों प्यार भरी बातें करें। एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करें. बाहर घूमने जाएं एक दूसरे से अपने दिल की बातें कहें। इससे आप अपने पहले करवाचौथ को और खास बना सकते हैं.

Karwachauth Vrat : पत्नी को दें ये गिफ्ट, खुश हो जाएंगी आपकी श्रीमती जी

वाइफ को दें सरप्राइज

पहले करवाचौथ पर जरूरी नहीं कि आप उन्हें मंहगे फूल या कार्ड दें बल्कि अपनी पत्नी को ऐसा यूनीक गिफ्ट दें जो उसे हमेशा याद रहे. जैसे कि अपनी वाइफ के लिए रात को कैंडल लाइट डिनर का सरप्राइज प्लॉन करें. अपना रूम भी सजा सकते हैं और अपनी वाइफ के साथ केक भी कट कर सकते हैं.

Karwachauth Vrat : भूलकर भी करवा चौथ के दिन इस रंग के कपड़े न पहने, माना जाता है अपशकुन

अपने हाथों से पत्नी के लिए बनाए खाना

पत्नी के दिन को और खास बनाने के लिए अपनी वाइफ के लिए स्पेशल अपने हाथों से डिश तैयार करें. आपकी पत्नी अगर आपके लिए पूरा दिन व्रत रख रही है तो आप का भी फर्ज है कि आप उसे स्पेशल फील करवाने के लिए हर काम करें.

Recent Posts

Ganesh Chaturthi 2026 : मोदक कैसे बनाते हैं? जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More

18 hours ago

Famous Krishna Temples in India: मथुरा से द्वारका तक जानें मंदिरों का इतिहास और जन्माष्टमी का महत्व

Famous Krishna Temples in India की पूरी जानकारी यहां पढ़ें। Mathura, Vrindavan, Dwarka, Gokul, Barsana,… Read More

6 days ago

Best Honeymoon Places in India in Summer Season : गर्मियों में भारत में हनीमून के लिए 10 सबसे खूबसूरत जगहें

Best Honeymoon Places in India in Summer Season: अगर आप गर्मियों में शादी के बंधन… Read More

2 weeks ago

IRCTC से घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, जानें General और Tatkal Booking का पूरा तरीका

IRCTC Rail Connect ऐप से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक करने का आसान तरीका जानें।… Read More

3 weeks ago