Travel News

Travel in Covid 19 Time – बच्चों के साथ इन बातों का रखें ध्यान

Corona pandemic: कोरोना वायरस महामारी के बीच जिंदगी एक बार फिर से पटरी पर लौट आई है. लोग अब अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं. मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, स्कूल, कॉलेजस, जिम सेंटर्स, सिनेमाघर, होटल्स और रेस्त्रां खोल दिए गए हैं. जबकि बस, रेल और हवाई सेवा भी शुरू हो चुकी है. हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आई है. इसके चलते स्वास्थ्य विभाग और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने लोगों को घरों से बाहर निकलने के वक्त आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी हैं.

लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने और प्रसार को फैलने से रोकने के लिए मास्क पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं और शारीरिक दूरी का भी ख्याल रख रहे हैं. साथ ही अनचाही वस्तुओं को छूने से गुरेज कर रहे हैं. बड़े तो किसी तरह नियमों का पालन कर लेते हैं, लेकिन जब बात छोटे बच्चों की आती है, तो संशय बना रहता है. खासकर यात्रा के दौरान बच्चों को लेकर विशेष ख्याल रखने की जरूरत है. अगर आप भी अपने बच्चे के साथ ट्रैवेलिंग करने वाले हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें.

चर्च के अंदर बसा है पूरा ‘अंतरिक्ष’, आप भी देखें यहां का अद्भुत नजारा

Tell about the epidemic

अगर आपका बच्चा कोरोना वायरस महामारी के बारे में नहीं जानता है, तो अपने बच्चे को इसके बारे में विस्तार से बताएं. खासकर बचाव के तरीके जरूर सिखाएं. उन्हें मास्क पहनना, सैनिटाइज़ करना, शारीरिक दूरी का पालन करना और अनचाही वस्तुओं को न छूने की सलाह दें. साथ ही खुद से कैसे साफ-सफाई का ख्याल रखें, इस बारे में भी अपने बच्चे को बताएं.

Corona / Covid 19 के दौरान कैसे घूमने जाएं ? TIPS to KNOW

Do provide personal kit

अगर आपका बच्चा बड़ा है और बैग कैरी कर सकता है, तो बच्चे को एक मिनी बैग जरूर दें. जबकि बैग में मास्क, सैनिटाइजर, टिश्यू आदि जरूर रखें. साथ ही बच्चे को यात्रा के समय यूज करने की हिदायत दें.

Take food from home

कोरोना काल में यात्रा के दौरान घर का बना खाना साथ ले जाना सबसे अच्छा है. चूंकि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है. अतः अतिरिक्त परहेज के लिए बच्चे को घर का खाना ही दें.

Nainital Tour Package – हट गए Coronavirus के Rules, वीकेंड ट्रिप को यूं बनाएं यादगार

Plan in advance

कोरोना वायरस महामारी के दौरान बच्चों के साथ यात्रा के लिए स्पेशल प्लान जरूरी है. इसके लिए जरूरत की चीजों का लिस्ट तैयार करें. साथ ही उचित जगह का भी चयन करें. जहां कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम हो. अगर जरूरी नहीं है, तो बच्चे को साथ न ले जाएं.

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 week ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

2 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

2 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

2 weeks ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

3 weeks ago