The time of many trains has changed from 1 December, here is the complete information
Train : यदि आप सफर पर निकल रहे हैं तो रेलवे स्टेशन जाने से पहले अपने ट्रेन का समय पता कर लें, क्योंकि 1 दिसंबर से कई ट्रेनों का समय बदल रहा है. दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें भी अब नए समय पर रवाना होंगी.उनके आने के समय में भी बदलाव होगा. अधिकारियों का कहना है कि कई मार्गों पर अधिकतम गति सीमा बढ़ने और ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए यह बदलाव किया गया है.
उत्तर रेलवे की कुल 40 ट्रेनों का प्रस्थान या आगमन समय बदला है जिनमें से 27 दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से चलती हैं. इनमें से कई ट्रेनों का प्रस्थान समय बदल गया है, जबकि कई अपने गंतव्य पर पहले पहुंचेंगी. अधिकारियों का कहना है कि रेल यात्रियों को 139 नंबर पर कॉल करके या फिर रेलवे की वेबसाइट पर जाकर ट्रेन का समय पता करना चाहिए.
Bullet train से अब आप जेवर से आगरा आप पहुंच सकेंगे बस 33 मिनट में
रांची राजधानी एक्सप्रेस पहले शाम 4.10 बजे रवाना होती थी. अब यह 40 मिनट पहले नई दिल्ली से चलेगी. इसी तरह से डिब्रगढ़ राजधानी एक्सप्रेस शाम 4.20 बजे की जगह 4.10 बजे रवान होगी. गोमती एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को अब लखनऊ पहुंचने में 20 मिनट कम समय लगेगा. नई दिल्ली से इसके प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. अब यह दोपहर 12.25 बजे चलेगी.
सुहेलदेव एक्सप्रेस को आनंद विहार टर्मिनल से गाजीपुर पहुंचने में 15 मिनट कम समय लगेगा. आनंद विहार टर्मिनल से यह शाम 6.50 की जगह 6.35 बजे रवाना होगी. कैफियत एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को 40 मिनट की बचत होगी. पुरानी दिल्ली इसका प्रस्थान समय भी शाम 7.10 बजे की जगह 20.25 बजे हो गया है.
L&T, BHEL चलाएंगी देश में Private Trains, रेलवे ने फाइनल किए ये नाम
नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद राजधानी, हजरत निजामुद्दीन-तिरुवंतपुरम राजधानी, हजरत निजामुद्दीन चेन्नई राजधानी, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-बापूधाम मोतीहारी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सुहेलदेव एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, पुरानी दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस, नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मंडुआडीह एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, सराय रोहिल्ला-अजमेर एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल, मधुपुर जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-मडगांव राजधानी, नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी, हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर एक्सप्रेस, सराय रोहिल्ला-अजमेर एक्सप्रेस.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More