Travel News

Vaishno devi की यात्रा करना हुआ आसान, अब 7 घंटे में पहुंचें दिल्ली से कटरा

Vaishno devi- अब मां वैष्णो देवी (के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु दिल्ली से मात्र 7 घंटे में कटरा पहुंच जाएंगे.2023 की दिवाली तक अमृतसर के रास्ते यह संभव हो पाएगा. नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) 634 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के 160 किलोमीटर की बिड जारी कर दी है. यह फिलहाल बहादुरगढ़ के पास कुंडली मानेसर पलवल (KMP) में बनेगा.

यह चार लेन का एक्सप्रेसवे 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इसी साल दिसंबर में हाइवे का निर्माण शुरू हो जाएगा. प्रोजेक्ट को इस तरह तैयार किया जाएगा कि आगे इसे 6 लेन भी किया जा सके. NHAI के एक अधिकारी ने बताया, ‘हाइवे को फोर लेन ट्रैफिक को देखते हुए बनाया जा रहा है. उम्मीद है कि यहां डेली ट्रैफिक लगभग 26,641 कार यूनिट रहेगा. बाद में यह बढ़कर 30,840 हो सकता है.’

Maa Vaishno Devi Yatra : वैष्णो देवी यात्रा कैसे करें पूरी, जरूरी Information

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से दिल्ली से कटरा के बीच की दूरी 40 किलो मीटर कम हो जाएगी. इस एक्सप्रेसवे पर कारें 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी. यह एक्सप्रेसवे सिग्नल फ्री होगा. अभी दिल्ली से कटरा तक सड़क मार्ग से कम से कम 11 घंटे का समय लगता है. एक्सप्रेसवे से लोग 4 से 4.5 घंटे में दिल्ली से अमृतसर पहुंच जाएंगे. वहीं कटरा तक पहुंचने में लगभग 7 घंटे का समय लगेगा.

Vaishno Devi Tour : Corona की वजह से बंद हुई Vaishno Devi यात्रा फिर शुरू, जान लें नियम

एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को मंजूरी इस बात को ध्यान में रखते हुए दी गई है कि दिल्ली-जलंधर सेक्शन एनएच-44 जो कई धार्मिक स्थानों और औद्योगिक शहरों को जोड़ता है, 2028 तक ओवरलोड हो जाएगा. इसको चौड़ा किया जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे से सिखों के कई धार्मिक स्थान जुड़ जाएंगे और कम से कम समय में श्रद्धालु पहुंच सकेंगे. यह सुल्तानपुर लोधी, खादूर साहिब, तरन-तारन और डेरा बाबा नानक/करतारपुर साहिब को भी जोड़ेगा.

Vaishno Devi Online Prasad – अब घर बैठे मंगाए मां वैष्णो देवी का प्रसाद, ऐसे करें ऑर्डर

 

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

8 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago