Categories: TOUR PACKAGE

Uttarakhand Resort : इस रिसॉर्ट में करिए 2 दिन का सफर, ये है पूरी itinerary, खर्च होंगे सिर्फ 2200 रुपये

Uttarakhand Resort : एक घर हो पहाड़ों के बीच, सामने से सूरज की लालिमा बिखर रही हो, खिड़की पर बैठी चिड़िया जैसे कानों में आकर कुछ कहकर भाग जाना चाहती हो. सामने तलहटी में एक नदी हो और पगडंडी हरियाली से भरी हो… ये चित्र आप और हम बचपन में किताबों में खूब देखते रहे होंगे और ऐसी जगह जाने का हमारा मन भी खूब करता रहा है. अब ट्रैवल जुनून आपको मौका दे रहा है, ऐसी ही जगह जाने का और वहां कुछ पल शांति से अपने लिए जी लेने का.

 

ट्रैवल जुनून आपको लेकर जाने वाला है, एक ऐसे रिसॉर्ट में उत्तराखंड की वादियों के बीच में स्थित है. ये रिसॉर्ट चार धाम रूट पर नरेंद्र नगर जिले से आगे हैं. इस रिसॉर्ट में न सिर्फ आप शांति और सुकून के बीच रहेंगे बल्कि ऐसी कई ऐक्टिविटीज का हिस्सा भी बनेंगे जिनके बारे में आपने किसी भी यात्रा में एक्सपीरियंस नहीं किया होगा.

 

इस रिसॉर्ट में आपका दिन शुरू होगा, स्थानीय ब्रेकफास्ट से. ब्रेकफास्ट के बाद आप एक मनोरंजक इवेंट में शिरकत करेंगे. इस इवेंट में पर्यटक अपने हुनर को अन्य लोगों तक पहुंचाएंगे. इस इवेंट में गीत संगीत, डांस, आदि का आयोजन किया जाएगा.

इस हल्के फुल्के क्षण के बाद आप ट्रेकिंग के लिए नीचे पहाड़ की तलहटी में जाएंगे. इस ट्रेकिंग में आप एक छोटी नदी से होकर गुजरेंगे और रास्ते में आपको एक झरना भी मिलेगा. आप चाहें तो यहां जी भरकर नहा सकते हैं.

 

अपनी इस यात्रा के बीच आपको ग्रामीण जीवनशैली को समझने और उसे करीब से देखने का अवसर भी मिलेगा. आप ग्रामीणों के बीच रहकर उनसे बात भी करेंगे. इसके बाद वापस रिसॉर्ट की तरफ हम रुख करेंगे.

रिसॉर्ट आकर आप शाम की चाय का लुत्फ पर्वतों की श्रृंखला को निहारते हुए लेंगे. इसके बाद आप चाहें तो स्वीमिंग पूल में थोड़ी मस्ती भी कर सकते हैं. हम पर्यटकों की फऱमाइश पर सॉन्ग चलाकर इस शाम को और भी रंगीन बनाएंगे.

 

रात को बॉर्नफायर के वक्त आप घंटों अपने दोस्तों संग बात कर सकते हैं. रात का सुकून आपको सुबह देर तक सोने के लिए मजबूर न करे, बस इसका ख्याल रखिएगा. सुबह सुबह हमें जल्दी उठकर कुंजापुरी देवी मंदिर के लिए प्रस्थान करना होगा. ये देवी सती से संबंधित मंदिर है. ये पहाड़ की ऊंचाई पर बना मंदिर है और यहां से आप हिमालय को साक्षात निहार सकते हैं. मंदिर की लंबी सीढ़ियां आपको एक अलग अनुभव देंगी. 


कुंजापुरी मंदिर में हम पर्यटकों के लिए मेडिटेशन की व्यवस्था भी करेंगे. पहाड़ की चोटी पर एक मंदिर में ध्यान की ये अनुभूति आपको कभी न भूलने वाला अहसास देकर जाएगी. इसके बाद हम वापस रिसॉर्ट में आएंगे. रिसॉर्ट आकर हम ब्रेकफास्ट करेंगे और फिर निकल चलेंगे टिहरी झील की तरफ. टिहरी झील में हम पानी में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मजा लेंगे. इसमें कई तरह की राइडिंग भी है. आप टिहरी झील पहुंचकर ऐसा अनुभव करेंगे जैसे आप स्विट्जरलैंड जैसी जगह आ गए हों. 

 

अगर आप ट्रैवल जुनून के संग इस खूबसूरत यात्रा पर निकलना चाहते हैं तो हमें लिख डालें- मेल आईडी- gotraveljunoon@gmail.com पर या मोबाइल 9990703466 पर संपर्क करें। हम आपसे संपर्क करेंगे.

← Back

Thank you for your response. ✨

For Travel Bookings and Queries contact- GoTravelJunoon@gmail.com and 9990703466

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

1 day ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

6 days ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

1 week ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

1 week ago

सरोजिनी नगर का Shri Vinayak Mandir क्यों है खास? जानें इतिहास और मान्यताएं

Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More

2 weeks ago