Honeymoon in puri : best place toh visit in puri
Honeymoon in puri- हनीमून पर हर कोई ऐसी जगह जाना चाहता है जो खूबसूरत होने के साथ ही एडवेंचरस भी हो. हिल स्टेशन गर्मियों में इतने भरे होते हैं कि वहां हनीमून के लिए जाना बिल्कुल भी अच्छा आइडिया नहीं है लेकिन हां बीचेस पर जाकर सुकून के साथ ही काफी कुछ नया भी देखने को मिलता है. कम बजट में बीच पर घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो इसके लिए विदेश जाने की प्लानिंग करने की कोई जरूरत नहीं.
इंडिया में भी कई ऐसे बीचेस हैं, जहां आप रिलैक्स, एंटरटेनमेंट के साथ ही पार्टनर के साथ फुल एन्जॉय भी कर सकते हैं. इसके साथ ही हनीमून को यादगार भी बना सकते हैं. पुरी के बीच पर सूरज निकलने और ढलने का सीन बड़ा ही गजब का होता है. यहां के समुद्री तट पर कपल्स सन-बाथिंग का भी मजा लेते हैं. इसके साथ ही पैदल बीच के किनारे चलने का मजा ही कुछ और होता है.
Himachal Pradesh Tours – Kasauli है Best Honeymoon Destination, माहौल और मस्ती सब भुला देगी
ओडिशा राज्य में स्थित पुरी भारत का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जो गर्व से बंगाल की खाड़ी पर खड़ा है. पुरी, जगन्नाथ मंदिर के कारण जगन्नाथ पुरी के नाम से भी बुलाया जाता है जो इस शहर को इतना लोकप्रिय बनाता है. इतना ही नहीं बता दें, पुरी भारत के चार धाम यात्रा में से एक स्थान हैं, कहा जाता है कि , भारत में हिंदू तीर्थ यात्रा पुरी के दर्शन बिना अधूरी है.
Honeymoon in Ranikhet : रानीखेत में हनीमून मनाना, जन्नत के एहसास से कम नहीं
जगन्नाथ मंदिर भारत का एकमात्र मंदिर है जहां राधा, के साथ दुर्गा, लक्ष्मी, पार्वती, सती, और शक्ति सहित भगवान कृष्ण भी वास करते हैं. यह भगवान जगन्नाथ की पवित्र भूमि मानी जाती है और इसे पुराणों में पुरुषोत्तम पुरी, पुरुषोत्तम क्षेत्र, पुरुषोत्तम धाम, नीलाचल, नीलाद्रि, श्रीश्रेष्ठ और शंखश्रेष्ठ जैसे कई नाम दिया गया हैं. हर किसी को जीवन में एकबार पुरी की यात्रा अवश्य करनी चाहिए, पुरी सिर्फ एक धार्मिक पर्यटन स्थल ही नहीं है बल्कि पर्यटक मंदिर में दर्शन करने के बाद यहां के मनोरम समुद्री तट,वन्यजीव अभयारण्य आदि घूम सकते हैं, आइये जानते हैं कि पुरी में एक यात्री और पर्यटक के लिए खास है.
मन्दिरों के देखने के अलावा यहां के समुद्री तट भी खासा प्रसिद्ध है. यहां के समुद्र तट का खूबसूरत नज़ारा और दूर दूर तक फैला सौंदर्य वास्तव में लाजवाब है. इस तट पर सूर्योदय के समय झिलमिलाती सूर्य की किरणें ऐसी विपरीत होती हैं मानों समुद्र में इंद्रधनुषी छटा बिखेर रही हों. सूर्योदय के समय समुद्र का दिलकश नज़ारा देखने लायक होता है. यहां का अद्भुत नज़ारा देख पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं.
Honeymoon in Pahalgam : पहलगाम में हनीमून मनाने के ये हैं फायदें
पर्यटक पुरी को घूमते हुए सिर्फ ओड़िशा के व्यंजन ही नहीं बल्कि बंगाल के सी फ़ूड का जायका ले सकते हैं.
पुरी के घूमने के बाद कोणार्क मंदिर, चिलिका झील और अन्य प्रसिद्ध मन्दिरों की सैर कर सकते हैं, जो पुरी से कुछ ही दूरी पर स्थित है.
Honeymoon in Coorg : प्रकृति से है प्यार तो हनीमून के लिए जाएं कूर्ग
पुरी कि यात्रा करने के लिए अक्टूबर से फरवरी का समय सबसे अच्छा समय माना जाता है. क्योंकि इस समय आपको एक सुखद जलवायु मिलती है. इस समय चिलचिलाती गर्मी और उच्च आर्द्रता आपकी यात्रा योजनाओं में बाधा उत्पन्न नही करती है. इस समय सर्दियों में थोड़ी ठंड होती है जो आपकी यात्रा को ओर रोमांचक बनाती हैं. अगर आप भगवान जगन्नाथ कि रथ यात्रा में शामिल होना चाहते है तो आप जून –जुलाई के समय यहां जा सकते है.
Hooneymoon in Auli : जिन कपल्स को एडवेंचर पसंद है उनके लिए औली है बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन
पुरी का खुद का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है. जो देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है. निकटतम हवाई अड्डा राजधानी शहर, भुवनेश्वर में स्थित है जो पुरी से 56 किलोमीटर दूरी पर है.
By Road – पुरी भारत के प्रमुख शहरो से जुड़ा हुआ है यदि आप सड़क मार्ग से पुरी जाना चाहते हैं तो विशाखापट्टनम, कोलकाता, भुवनेश्वर आदि से बस से यात्रा करके पुरी पहुच सकतें है.
By Air- पुरी का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भुवनेश्वर में है और यह पुरी से केवल 68 किलोमीटर की दूरी पर है. तो आप भुवनेश्वर तक फ्लाइट से जा सकते है, ओर फिर वहा से टैक्सी करके पुरी पहुच सकतें हैं.
By Train- पुरी का अपना खुद का रेलवे स्टेशन है,जो पुरी कलकत्ता-चेन्नई लाइन के साथ स्थित है और अधिकांश ट्रेनें यहां रुकती हैं. आप ट्रेन के माध्यम से यात्रा करके पुरी रेलवे स्टेशन पहुंच सकतें है.
Local Transport
पुरी शहर के अन्दर यात्रा के लिए जैसे साइकिल-रिक्शा, ऑटो-रिक्शा और किराए की मोटरबाइक की सुविधा है. साइकिल रिक्शा सबसे किफायती विकल्प माना जाता हैं. ऑटो रिक्शा के मीटर आमतौर पर काम नहीं करते हैं, इसलिये आपको ऑटो चालक से मोलभाव करना पड़ सकता है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More