Bageshwar Dham Sarkar Darshan Niyam Kya Hai? : बागेश्वर धाम सरकार में दर्शन करने का नियम क्या है आइए जानते हैं...
Bageshwar Dham Sarkar Darshan Niyam Kya Hai : बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है. मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar in Chhatarpur) भारी भीड़ पहुंचती है. बागेश्वर धाम सरकार की महिमा की चर्चा भी दूर दूर तक हो रही है.
ऐसे भक्त जो दूर दूर से बागेश्वर धाम सरकार पहुंच रहे हैं, अक्सर उन्हें यहां के दर्शन नियम की जानकारी नहीं होती है. ऐसे में Travel Junoon आपके लिए गढ़ा गांव वाले बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar in Gadha Village Chhatarpur) के दर्शन नियम की जानकारी (Bageshwar Dham Sarkar Darshan Niyam Kya Hai) लेकर आया है. ये दर्शन नियम बागेश्वर धाम सरकार जाने वाले हर भक्त को जरूर जानने चाहिए…
दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि आप घर बैठे बागेश्वर धाम सरकार में अर्जी (Bageshwar Dham Sarkar Mein Arji) लगा सकते हैं. इसके लिए आपको क्या क्या करना है, आइए जानते हैं:
बागेश्वर धाम सरकार में दर्शन नियम (Bageshwar Dham Sarkar Darshan Niyam Kya Hai) से ही जुड़ा है अर्जी लगाने का तरीका भी. बागेश्वर धाम सरकार में अर्जी लगाने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन ही चुनें. अगर आप ये जानना चाहते हैं कि अर्जी लग चुकी है ये जानकारी आपको कैसे लगेगी, तो हम बता दें कि धाम की ओर से कहा जाता है कि सपने में 2 दिन तक बंदर दिखाई देने पर भक्त को समझ लेना चाहिए कि उसकी अर्जी लग चुकी है.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Bageshwar Dham Peethadhishwar Dhirendra Krishna Shastri) जी कहते हैं कि अगर कोई शख्स बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए (Bageshwar Dham Sarkar Darshan Niyam Kya Hai) वहां जाना चाहता है तो उसे 1 दिन पहले पहुंचना चाहिए. यहां भीड़ बहुत ज्यादा रहती है इसलिए ये जानकारी भी ले लें कि अर्जी कब लगनी है, अन्यथा समय बर्बाद हो सकता है.
बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए आपको सबसे पहले बागेश्वर धाम सरकार पहुंचना होगा. इसके बाद आपको नहाकर, गढ़ा वाले बागेश्वर महाराज का जप करते हुए अर्जी को बांधना होता है. आपको शुद्ध मन से सबसे पहले एक नारियल लाल कपड़े में लपेटकर बागेश्वर धाम का जप करते हुए ऊँ बागेश्वराय नमः मंत्र का जप करते हुए उस नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर वहां अपनी अर्जी बांधनी है. इस तरह से आप बागेश्वर धाम में अपनी अर्जी लगा सकते हैं.
Bageshwar Dham Sarkar Darshan Niyam Kya Hai इस कड़ी में अगला नियम अर्जी के कपड़े से जुड़ा है. अगर आपकी अर्जी सामान्य है तो आप लाल कपड़े में नारियल बांधें… अगर अर्जी शादी-विवाह से जुड़ी हुई है तो नारियल को पीले कपड़े में बांधें लेकिन अगर अर्जी प्रेत बाधा से जुड़ी है तो नारियल को काले कपड़े में ही बांधें. आप घर पर भी इस प्रक्रिया को कर सकते हैं.
टोकन डलने के बाद अगर आपका नंबर आता है, तो फोन पर आपको इसकी खबर दी जाएगी. Bageshwar Dham Sarkar Darshan Niyam Kya Hai- इसे लेकर भक्त अक्सर ही पेशी के नियम भी तलाशते हैं. हम बता दें कि दिव्य दरबार में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने का मौका मिलता है. वे मन की बात जानकर एक पर्चा बनाते हैं. इस पर्चे में समस्या का समाधान भी लिख डालते हैं.
इस पर्चे के साथ लगातार 21 पेशी पर बागेश्वर धाम में आपको आना होता है. मंगलवार या शनिवार में से कोई एक दिन तय होता है. इस पर्चे वाले हर भक्त को हर पेशी पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने का मौका मिलता है.
अगर आप बागेश्वर धाम सरकार जा रहे हैं और वहां या घर पर आपने अर्जी लगाई है, तो लहसुन-प्याज, मदिरा-मांस का सेवन उस दौरान न करें. Bageshwar Dham Sarkar ka Darshan Niyam Kya Hai की जानकारी में ये अहम है. अनैतिक संबंधों से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है. पेशी जब तक चलेगी, तब तक इस प्रक्रिया व नियम का सख्ती से पालन करें.
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More
Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More
10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More
Weight loss Tips : रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए बहुत… Read More
Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More
Astro Tips For Home Temple : वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More