Bridge Accident in India : बीते कुछ वर्षों में देश में कई पुल हादसे हुए जिनमें से कुछ प्रमुख पर एक नजर डालते हैं....
Bridge Accident in India : गुजरात के मोरबी में रविवार को पुल टूटने से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. बीते कुछ वर्षों में देश में कई पुल हादसे हुए जिनमें से कुछ प्रमुख पर एक नजर डालते हैं. इंटरनेशनल रोड फेडरेशन के अनुसार, दुनिया के 70 पुलों के रखरखाव में कोताही बरती जाती है. विश्व के कई देश ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम का पालन नहीं करते हैं जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं.
22 अक्टूबर, 2011 को दार्जीलिंग जिले के बिजनबाड़ी में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) की बैठक के दौरान भीड़ के दबाव में एक झरने के ऊपर बने लकड़ी के एक पुराने पैदल पार पथ गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए थे.
दार्जीलिंग में हुए पुल हादसे के ठीक एक हफ्ते बाद अरुणाचल प्रदेश में कामेंग नदी पर एक पैदल पारपथ 29 अक्टूबर, 2011 को ढह गया. यह हादसा तब हुआ जब 63 लोग स्थानीय कीट ‘तारी’ को पकड़ने के लिए पुल के ऊपर थे.इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की जान गई थी जिसमें अधिकतर बच्चे थे.
उत्तरी कोलकाता के भीड़भार वाले बाजार के इलाके में 2.2 किलोमीटर लंबे निर्माणाधीन विवेकानंद फ्लाइओवर को ढह जाने से 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए.
दक्षिण कोलकाता में स्थित 50 साल से ज्यादा पुराना माजेरहाट पुल भारी बारिश के बाद चार सितंबर 2018 को ढह गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गए.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाजार टर्मिनस रेलवे स्टेशन के निकट एक पैदल पुल 14 मार्च 2019 को ढह गया. इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
Pitru Paksha 2026 :पितृ पक्ष 2026 में मातृ नवमी और अमावस्या का विशेष महत्व है।… Read More
जयपुर में बनेगा 5,000 लोगों की क्षमता वाला 360-डिग्री इमर्सिव डोम, अक्टूबर में खुलेगा, जानें… Read More
PAN Card खो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। जानें मोबाइल से e-PAN… Read More
घर बैठे राशन कार्ड की e-KYC करना अब आसान है। जानें Mera eKYC App से… Read More
Whether you're a first-time solo traveller or an experienced backpacker, this Meghalaya travel guide will… Read More
Ganesh Chaturthi 2026: घर पर स्वादिष्ट और मुलायम मोदक बनाने का आसान तरीका जानें। चावल… Read More