Travel News

गुवाहाटी को मिला देश को सबसे बड़ा River Ropeway, ब्रह्मपुत्र नदी के दो किनारों को जोड़ेगा

River Ropeway – असम की राजधानी गुवाहाटी को देश का सबसे लंबा रिवर रोपवे ( River Ropeway ) मिल गया है. देश का सबसे लंबा रिवर रोपवे ( River Ropeway ) ब्रह्मपुत्र नदी के दो किनारों को आपस में जोड़ेगा. लगभग 56 करोड़ की लागत से बना यह रोपवे 2 किलोमीटर की दूरी तय कराएगा. इस रोपवे से उत्तरी गुवाहाटी और शहर के मध्य हिस्सों के बीच यात्रा का समय घटकर आठ मिनट रह जाएगा.

राज्य के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रोपवे का उद्घाटन किया.  उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यात्रा भी आसान हो जाएगी. बता दें कि साल 2003 में इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था. रोपवे ( River Ropeway ) के एक कैबिन में 32 यात्री सफर कर सकेंगे.

Bus to London – अब बस से जाइये दिल्ली से लंदन, 18 देशों में होगा सफ़र, जानें डीटेल्स

उत्तर और मध्य गुवाहाटी के बीच की दूर महज आठ मिनटों में पूरी की जा सकेगी. अभी ये दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटा लगता है. यह रोपवे ( River Ropeway ) 17 साल बाद बनकर तैयार हुआ है. रोपवे का संचालन गुवाहाटी में कचहरी घाट और उत्तरी गुवाहाटी में डोल गोविंदा मंदिर से किया जाएगा. यह ब्रह्मपुत्र के बीच में एक छोटे से द्वीप पर उमानंद मंदिर को पार करेगा.

यात्रा के समय को काफी कम करने के अलावा इस रोपवे से विशाल ब्रह्मपुत्र नदी के लुभावने दृश्य देखने को मिलेंगे. कामख्या मंदिर का गृह नीलांचल हिल और सरायघाट ब्रिज समेत अन्य कई आसपास की जगह इसका आकर्षण का केंद्र होंगे. रोपवे की एक ओर की यात्रा के लिए 60 रुपये का टिकट लगेगा. जबकि आने-जाने का टिकट 100 रुपये का होगा. भी रोपवे सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. रोपवे सर्विस पर निगरानी रखने के लिए लगभग 58 सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए हैं.

कामाख्या मंदिरः जहां एक मूर्ति की योनि (vagina) से बहता है रक्त!

Recent Posts

Sindoor Khela:मां दुर्गा की विदाई पर क्यों खेलती हैं महिलाएं सिंदूर?

Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More

3 weeks ago

Devi Durga Temples in India : भारत में 16 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के दर्शन जरूर करें

Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More

3 weeks ago

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का वह मैदान, जहां से कई बड़े आंदोलन हुए

History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More

3 weeks ago

Kali Gandaki River flood in Nepal: हिमालय से निकलकर गंगा में मिलने वाली नदी की पूरी कहानी

History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More

4 weeks ago