Mask during travel: It is necessary to wear a mask to travel in the bus
Mask during travel: अब बस में सफर करना है तो मास्क पहनना जरूरी होगा. बिना मास्क के यात्रियों को बस में सफर करने नहीं मिलेगा. यदि मास्क नहीं है तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. बस में मास्क भी मिलेगा. बस ड्राइवर, कंडेक्टर ही 10 रुपये अतिरिक्त लेकर यात्रियों को मास्क उपलब्ध कराएंगे.
यह सहमति शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय में हुई जबलपुर बस ऑपरेटर एसोसिएशन और ऑटो चालक यूनियन की संयुक्त बैठक में बनी है. बैठक में आरटीओ संतोष पाल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बस, ऑटो में कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं. आरटीओ ने बस, ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों के चेहरों को मास्क से ढंक कर रखने, बसों को सेनिटाइज कराने और यात्रियों के बीच दो गज की शारीरिक दूरियों का अनिवार्य रूप से पालन कराने कहा है.
Himachal Pradesh Tours – Kasauli है Best Honeymoon Destination, माहौल और मस्ती सब भुला देगी
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर आरटीओ द्वारा आयोजित की गई गई बस ऑपरेटर और ऑटो चालक यूनियनों की बैठक में आरटीओ द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कराने पर संयुक्त सहमति बन गई है. जबलपुर बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी ने आश्वस्त किया है कि बिना मास्क के यात्रियों को बस में सफर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
Himachal Pradesh, Chamba: एक पत्रकार की बेमिसाल घुमक्कड़ी
प्रत्येक बस मे मास्क रखा जाएगा. यात्रियों बस कंडेक्टर के पास से मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे. बसों को भी छूटने से पहले सेनिटाइज कराया जाएगा. इसी तरह ऑटो चालक यूनियन के पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करने की बात कही है.
जबलपुर में कई बेहतरीन जगहें है घूमने के लिए, एक बार जरूर आएं
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सभी यात्रियो से अपील की है कि कोरोना के संक्रमण रोकने के लिये मास्क पहनकर ही यात्रा करें. अपना एवं अन्य सहयात्री के स्वास्थ की रक्षा करें. यात्रियों को जागरूक करने के लिये शनिवार को दोपहर 12:30 बजे अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) में मास्क वितरण एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया है. इस अवसर पर एसोसिएशन सचिव वीरेंद्र साहू, सचिव कोषाध्यक्ष नसीम बेग, उदय चंद जैन, दिलीप मंगलानी, नरेश रजक, दीपेन्द्र डोंगरे, अमित रजक, प्रवक्ता संजय शर्मा आदि उपस्थित रहे.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More