Snow in kufri : tourists increased after fresh snowfall in kufri
Snow in kufri: शिमला से सटे पर्यटक स्थल कुफरी में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है. सुबह के समय कुफरी पहुंचे सैलानियों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की. सैलानियों ने बर्फबारी के नजारों के बीच घुड़सवारी का भी मजा लिया. कुफरी से सटे जंगलों के बीच बर्फ देखने के लिए कई सैलानी पैदल ही जंगल में निकल गए. टूरिज़्म इंडस्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया, “बर्फबारी की वजह से टूरिज़्म बढ़ने की उम्मीद है लेकिन किसान आंदोलन की वजह से हमारी दिल्ली पिक करने गई गाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.”
Himachal Pradesh Tour Guide – कौन सी जगह है सबसे Best, कैसे पहुंचें, Full Information
नवंबर महीने में बर्फबारी होने के बाद यहां सोमवार से पर्यटकों की आवाजाही हो रही है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से शिमला पहुंच रहे ज्यादातर सैलानी बर्फबारी की जानकारी मिलने के बाद कुफरी पहुंचे हुए हैं. उधर स्थानीय कारोबारी भी काफी खुश हैं. कारोबारियों का कहना है, कि इस बार विंटर सीजन लंबा हो सकता है. सैलानी खाने पीने की चीजों के अलावा गर्म कपड़ों की खरीददारी भी कर रहे हैं.
BY Air
20 किमी की दूरी पर शिमला नजदीकी हवाई अड्डा है. शिमला से दिल्ली और कुल्लू के लिए उड़ानें संचालित होती हैं. शिमला हवाई अड्डे से कुफरी पहुंचने के लिए टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं.
Himachal Pradesh Tours – Kasauli है Best Honeymoon Destination, माहौल और मस्ती सब भुला देगी
By Train
शिमला, कुफरी से 20 किमी, कालका (100 किमी) के साथ संकीर्ण गेज लाइन द्वारा जुड़ा हुआ है, जो भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है. कालका से शिमला तक टॉय ट्रेन की यात्रा मंत्रमुग्ध करने वाली है और 107 सुरंगों और बुलंद धनुषाकार पुलों से होकर गुजरती है. यात्रा की अवधि लगभग छह घंटे है.जिसमें कम से कम चार ट्रेनें शिमला से रोज़ आती और जाती हैं.
By Road
कई सड़कें कुफरी को पड़ोसी शहरों से जोड़ती हैं. राज्य के स्वामित्व वाली बसों के साथ-साथ निजी एसी और गैर-एसी बसें शिमला से कुफरी के लिए सुलभ हैं.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More