Travel News

Modhera Sun Temple – जिस सूर्य मंदिर का वीडियो PM नरेंद्र मोदी ने शेयर किया, जानें उस मंदिर के बारे में रोचक तथ्य

Modhera Sun Temple– पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सूर्य मंदिर को बारिश में नहाते हुए दिखाया गया है जो अद्भुत है. लेकिन क्या आप इस एतिहासिक मोढेरा सूर्य मंदिर के बारे में जानते हैं? इसे किसने और कब बनवाया. फिलहाल इसमें सूरज की पूजा क्यों बंद है, क्या आप जानते हैं कि कभी भगवान राम भी वहां गए थे. चलिए इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं इस मंदिर से जुड़ी कुछ जानकारी.

 

Lord Ram also came here

मोढेरा के मंदिर का जिक्र कई पुराणों में भी आता है. स्कंद पुराण और ब्रह्म पुराण में कहा गया है कि प्राचीन काल में मोढेरा के आसपास का पूरा इलाका धर्मरन्य के नाम से जाना जाता था. पुराणों के अनुसार ये भी बताया गया है कि भगवान श्रीराम ने रावण के संहार के बाद अपने गुरु वशिष्ट को एक ऐसा स्थान बताने के लिए कहा जहां जाकर वह आत्मशुद्धि कर सकें और ब्रह्म हत्या के पाप से भी मुक्‍ति पा सकें. तब गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम को यहीं आने की सलाह दी थी.

Tirupati Balaji Tour Guide – तिरुपति बालाजी हैं दुनिया में सबसे अमीर मंदिर, दर्शन से जुड़ी सभी जानकारी यहां लें

Sun Temple History

मोढेरा सूर्य मंदिर गुजरात के मेहसाना जिले के ‘मोढेरा’ नामक गांव में पुष्पावती नदी के किनारे स्थित है. यह स्थान पाटन से 30 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. यह सूर्य मंदिर भारतवर्ष में विलक्षण स्थापत्य और शिल्प कला का बेजोड़ उदाहरण है. ईरानी शैली के इस एतिहासिक मंदिर को सोलंकी वंश के राजा भीमदेव प्रथम ने 1026 ई. में बनवाया था. दरअसल, सोलंकी राजवंश सूर्य को अपना कुलदेवता मानता था इसलिए इस मंदिर का निर्माण करवाया गया. मंदिर में कहीं भी चूने का इस्तेमाल नहीं किया गया है. वर्तमान समय में यह भारतीय पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है. कहा जाता है कि गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर पर अलाउद्दीन खिलजी ने आक्रमण किया था. इसमें मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा था. उसने मंदिर की मूर्तियों को भी खंडित कर दिया था. फिलहाल इस मंदिर में पूजा करना निषेध है

The first ray of the sun falls on the temple’s womb

मोढेरा सूर्य मंदिर का निर्माण कुछ इस तरह किया गया है कि सूर्योदय होने पर सूर्य की पहली किरण मंदिर के गर्भगृह को रोशन करे. मंदिर के पहले हिस्से में गर्भगृह और दूसरे में सभामंडप है. गर्भगृह में अंदर की लंबाई 51 फुट, 9 इंच और चौड़ाई 25 फुट, 8 इंच है. मंदिर के सभामंडप में कुल 52 पिलर हैं. इन पिलर्स पर अलग-अलग देवी-देवताओं के चित्र, रामायण और महाभारत के प्रसंगों को खूबसूरती से दिखाया गया है.

Surkanda Devi Mandir : यहां देवी सती का गिरा था शीश, जानें पवित्र मंदिर के बारे में

Two Sun temples exist in India

बता दें कि भारत में दो विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर हैं. एक है देश के पूर्वी छोर यानी उड़ीसा राज्य में. इसका नाम है कोणार्क सूर्य मंदिर, जो अपने आप में काफी प्रसिद्ध है. दूसरा है देश के पश्चिमी छोर यानी गुजरात राज्य में बना हुआ मोढेरा सूर्य मंदिर. यह पाटन से 30 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है.

How to Reach Modhera Sun Temple

By Air – सूर्य मंदिर के पास अहमदाबाद एयरपोर्ट है. यहां से उतरकर आप गाड़ी करके सुर्य मंदिर जा सकते हैं.
By Train –  पास का रेलवे स्टेशन अहमदाबाद है. यह मंदिर से करीब 102 किमी की दूरी पर स्थि‍त है.
By Road अहमदाबाद से यहां जाने के लिए बस एवं टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है.

Recent Posts

Chaitra Navratri 2026: एक ही दिन पड़ रही है अष्टमी और राम नवमी, जानें पूरा पंचांग

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 26… Read More

9 hours ago

भारत में LPG सिलेंडर की कमी: रसोई चलाने के लिए 6 आसान ऑप्शन

Shortage of LPG cylinders in India : मध्य पूर्व में संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति… Read More

4 days ago

Places To Visit In Jorhat : जोरहाट में घूमने की ये हैं 10 बेहतरीन जगहें

10 Best Places To Visit In Jorhat : हम आपको जोरहाट में घूमने के लिए… Read More

6 days ago

Nitish Kumar political journey : छात्र आंदोलन से मुख्यमंत्री तक,नीतीश कुमार की कहानी

Nitish Kumar political journey : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राजनीतिक सफर की पूरी… Read More

1 week ago

Astro Tips For Home Temple : जानिए आपको घर में शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं

Astro Tips For Home Temple :  वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बताए गए घर… Read More

1 week ago