Rishikesh to London bus service will start in may 2021
Rishikesh to London : उत्तराखंड के पर्यटकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. खबरों की मानें तो जून 2021 से पर्यटक ऋषिकेश से लंदन की यात्रा बस से भी कर सकते हैं. इसकी आधिकारिक पुष्टि रेसलर लाभांशु शर्मा के इंस्ट्राग्राम पोस्ट से होती है, जिसमें उन्होंने बताया है कि जून 2021 से पर्यटक ऋषिकेश से लंदन की यात्रा बस से कर सकते हैं. (Rishikesh to London) इससे पहले bustolondon.in ने दिल्ली से लंदन बस चलाने की घोषणा की थी. इसके लिए लगभग पूरी तैयारी कर ली गई ह. अब लाभांशु शर्मा यह सेवा शुरू करने जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप घूमने के शौकीन हैं और बस से लंदन जाना चाहते हैं, तो आप इस सेवा का आनंद ले सकते हैं. आइए इस बस सेवा के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Bus to London – अब बस से जाइये दिल्ली से लंदन, 18 देशों में होगा सफ़र, जानें डीटेल्स
इस बात की जानकारी स्वयं लाभांशु शर्मा ने दी है कि यह बस सेवा जून 2021 से शुरू होगी. लाभांशु शर्मा रेसलर रह चुके हैं और लोग उन्हें पहलवान जी के नाम से जानते हैं. लाभांशु विश्व शांति कार्यकर्ता भी हैं और एशियाई खेल में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं. जबकि इंडो-नेपाल कुश्ती में भी दो बार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं.
दिल्ली घूमने के लिए Ho Ho Bus Service है Best, Ticket से Timing तक, Full Information
बस ऋषिकेश से 21 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर लंदन पहुंचेगी.एक ट्रिप में केवल 20 पर्यटक ही दिल्ली से लंदन की यात्रा कर सकेंगे. इस सेवा का नाम इनक्रेडिबल बस राइड रखा गया है. जबकि बस सेवा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सभ्यता और संस्कृति को विदेशों में फैलाना है. इससे पहले लाभांशु शर्मा ने 32 देशों की यात्रा सड़क मार्ग से की है.
Himachal से Delhi के लिए बस सेवाएं हुई शुरू, इन रूटों पर चलेंगी बसें
जबकि भाई विशाल के साथ एक बार भारत से इंग्लैंड की भी यात्रा कर चुके हैं. बस यात्रा 11 सप्ताह में पूरी होगी. एक पर्यटक का किराया 14 लाख भारतीय रुपये निर्धारित किया गया है. इस किराये में बस सेवा, लंदन से रिटर्निंग फ्लाइट टिकट, वीजा शुल्क, दिन में दो बार खाना और यात्रा में घूमना-फिरना शामिल है.
Sindoor Khela : दुर्गा पूजा का उत्सव पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में धूमधाम से… Read More
Ramleela Around the World : नवरात्र के दौरान भारत के कई शहरों में रामलीला का… Read More
Devi Durga Temples in India : भारत में देवी दुर्गा के ऐसे मंदिर जहां नवरात्रि… Read More
History of Ramlila Maidan : दिल्ली का रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) केवल धार्मिक आयोजनों के… Read More
History of the Kali Gandaki River: भारत और नेपाल की प्रमुख नदियों में शामिल काली… Read More
Shri Vinayak Mandir : दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित Shri Vinayak Mandir इन दिनों चर्चा… Read More